फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU is a wonderful campus, I feel like I am roaming in the streets of France: Rajkumar Rao

एमडीयू शानदार कैंपस, ऐसा लग रहा मैं फ्रांस की गलियों में घूम रहा : राजकुमार राव

Sun, 06 Apr 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 06 Apr 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
MDU is a wonderful campus, I feel like I am roaming in the streets of France: Rajkumar Rao
05सीटीके52-एमडीयू रोहतक में हरियाणा फिल्म महोत्सव में विद्या​र्थियों को संबो​धित करते अ​भिनेता
रोहतक। एमडीयू शानदार कैंपस है। ऐसा लग रहा है, मैं एमडीयू नहीं, फ्रांस की गलियों में घूम रहा हूं। यह कहना है अभिनेता राजकुमार राव का। वह शनिवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के टैगोर सभागार में आयोजित दो दिवसीय हरियाणा फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

हरियाणवी अंदाज में अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए उन्होंने कहा, के हाल है हरियाणा आलों। उन्होंने अपनी फिल्म स्त्री का मशहूर डायलॉग बिक्की प्लीज सुनाया। उन्होंने कहा कि रोहतक से निकलकर बॉलीवुड में छाए अभिनेता जयदीप अहलावत मेरे भाई व सहपाठी हैं। पहली बार आया हूं, लेकिन यहां से गुजरा कई बार हूं। यह मेरे साथी जयदीप अहलावत का शहर है। जब भी उनसे मिलता हूं तो वह रोहतक की ढेर सारी बातें करते हैं। मैं गुरुग्राम की बात करता हूं। रोहतक के बारे में काफी कुछ जयदीप से सुना है।
विज्ञापन

दूसरे देशों में जाने की जरूरत नहीं, बाहर की कंपनियां खुद यहां आएंगी


अपने पुराने दिन याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन दिनों गुरुग्राम में 8वीं-9वी कक्षा में पढ़ता था। उस समय इतनी सुविधाएं नहीं थीं। अब खुशी हो रही है कि इतना टैलेंट इस मंच पर देखने को मिल रहा है। मुझे भरोसा है आपके टैलेंट पर। आप अच्छा काम करोगे। उन्होंने युवाओं से कहा कि कहीं दूसरे देशों में जाने की जरूरत नहीं है। हरियाणा के युवाओं में इतना टैलेंट है कि बाहर की कंपनियां खुद यहां आएंगी। मैं बॉलीवुड में काम करता हूं, इसलिए मुझे पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक्टिंग, नरेशन, कैमरा, डायरेक्शन व स्क्रीन लेखन करना है तो युवाओं को बस अपने अंदर के पैशन को फॉलो करते रहना है। इनकी हॉबी है तो इसे हॉबी तक ही रहने देना। यही सब करना है, तो दिल से व ईमानदारी से काम करना है। उदाहरण में मुझे देख सकते हों। इसके बाद उन्होंने 9 मई को रिलीज होने वाली फिल्म भूल चूक माफ का प्रमोशन किया, साथ ही अपने दोस्तो के साथ दोबारा आने का वादा किया।

05सीटीके52-एमडीयू रोहतक में हरियाणा फिल्म महोत्सव में विद्यार्थियों को संबोधित करते अभिनेता

05सीटीके52-एमडीयू रोहतक में हरियाणा फिल्म महोत्सव में विद्यार्थियों को संबोधित करते अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed