{"_id":"576564834f1c1b591811c1fe","slug":"mdu-internet-facility-stoped-internet-admission-date-demand-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट सेवा बंद होने से एमडीयू प्रवेश तिथि बढ़ाए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट सेवा बंद होने से एमडीयू प्रवेश तिथि बढ़ाए जाने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 19 Jun 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों को जानकारी देते एसएफआई सदस्य
- फोटो : amar ujala
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की एमडीयू इकाई ने विश्वविद्यालय में चल रही दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। एसएफआई के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को वीसी प्रो. बीके पूनिया से मुलाकात भी की।
इकाई के प्रधान अखिलेश ने कहा कि प्रदेश के पांच जिलों में इंटरनेट सेवा 7 जून से बंद है। इसके चलते विद्यार्थियों को दाखिला फार्म भरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन जिलों के विद्यार्थी केवल विश्वविद्यालय में आकर ही आवेदन कर पा रहेे हैं। दाखिला फार्म भरने की अंतिम तिथि 21 जून नजदीक आने के चलते विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। रोजाना भारी भीड़ होने की वजह से सभी विद्यार्थी दाखिला फार्म जमा नहीं कर पाए हैं। इसलिए दाखिला तिथि बढ़ाई जाए। इसके बाद एसएफआई ने दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की मदद के लिए एमडीयू के गेट नंबर-1 पर हेल्प डेस्क भी लगाया। इस अवसर पर अखिलेश, प्रशांत, अर्जुन, पवन, प्रवीण, विक्रम, चांद, ललित, गीता, सपना, मोनिका और रितु मौजूद रहे।