{"_id":"c0d8e35a3e1f5a6c8817271c63f5d7c9","slug":"mdu-in-badminton-final-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में एमडीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में एमडीयू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 04 Oct 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। मेजबान एमडीयू की पुरुष और महिला टीम ने शानदार खेलते हुए फाइनल में जगह बनाई। रोहतक के खिलाड़ियों के आगे विरोधी टीम के खिलाड़ी नहीं टिक सके। अब रविवार को एमडीयू की टीम पुरुष वर्ग में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और महिला वर्ग में डीयू दिल्ली से भिड़ेगी।
खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि चैंपियनशिप में पहला सेमीफाइनल मैच एमडीयू की महिला टीम और जामिया दिल्ली के बीच खेला गया। एमडीयू की खिलाड़ी ललिता ने सिंगल मुकाबला जीतकर अच्छी शुरुआत दी, जिसके डबल मुकाबले में ललिता व कोमल की जोड़ी ने जामिया दिल्ली को 3-0 से बाहर कर दिया। पुरुष वर्ग के सिंगल में एमडीयू के अमन मलिक ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के विशाल को 21-10 के अंतर से हराया। जबकि डबल मैच में सुरेंद्र राठी और हिमांशु की जोड़ी ने पटियाला की टीम को 21-14 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और डीयू दिल्ली की टीम ने भी फाइनल में जगह पक्की की।
इससे पूर्व मुख्यातिथि बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अजय सिंघानिया और समाजसेवी यशपाल पंवार ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। खेल निदेशक ने बताया कि चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले रविवार को सुबह 8 बजे से शुरू होंगे और 12 बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इस मौके पर अशोक महता, डॉ. कपिल शर्मा, अनिल मलिक, रोहित कुमार, आदित्य, सतपाल मलिक, रघवेंद्र मलिक, महेंद्र पुनियानी, डॉ. सुभाष शर्मा, केएस सैनी और राजकंवर मौजूद रहे।