{"_id":"576818104f1c1b3b30b47e6b","slug":"mdu-hostel-students-ruckus-in-opposition-to-vaccent-the-hostel-haryana-vice-chanclar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल खाली कराने पर भड़के छात्र, वीसी बोले मांग गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टल खाली कराने पर भड़के छात्र, वीसी बोले मांग गलत
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
रजिस्ट्रार ने आश्वासन देकर किया शांत, मंगलवार तक मांगा समय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू में हॉस्टल खाली कराना यूनिवर्सिटी प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। हॉस्टल खाली कराने के विरोध में जय हिंद छात्र मोर्चा ने सोमवार को वीसी आवास पर हंगामा कर दिया। वीसी की अनुपस्थिति में रजिस्ट्रार ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को मंगलवार तक समाधान का आश्वासन दिया। हालांकि अमर उजाला से बातचीत में वीसी प्रोफेसर पूनिया ने कहा कि यूनिवर्सिटी के नियमानुसार, छुट्टियों में हर वर्ष एक माह के लिए हॉस्टल खाली कराएं जाते हैं। इस अवधि में हॉस्टलों की मरम्मत आदि कराई जाती है। छात्रों की यह मांग गलत है।
इससे पहले, जय हिंद छात्र मोर्चा के प्रधान आशीष के नेतृत्व में छात्र इकट्ठा होकर वीसी आवास पर पहुंचे। हालांकि वीसी प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया आवास पर नहीं थे। हंगामे की भनक लगते ही रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज वहां पहुंचे। छात्रों ने बताया कि 30 जून तक हॉस्टल खाली कराने के नोटिस जारी किया गया है, जो सरासर गलत है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पूरे साल की फीस है। जिन छात्रों के कोर्स कई-कई वर्षों के हैं, वे बीच में कहां जाएंगे। चेतावनी दी कि वे हॉस्टल खाली नहीं करेंगे। रजिस्ट्रार ने मंगलवार तक समाधान का आश्वासन दिया तो छात्र शांत हुए। प्रदर्शनकारी छात्रों में मोहित, सोनू, प्रवीण, विकास, राहुल, दिनेश और कपिल मौजूद रहे।