{"_id":"bfe0af611e1d7c5f5f4c08ee1864b36a","slug":"mdu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 खेल गतिविधियों में से सिर्फ बैडमिंटन की करेगा मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 खेल गतिविधियों में से सिर्फ बैडमिंटन की करेगा मेजबानी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 09 Sep 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू की वार्षिक खेल गतिविधियों का आगाज तो हो गया, लेकिन इस बार एमडीयू को बड़ी चैंपियनशिप की मेजबानी से दूर रखा गया है।
72 खेल गतिविधियों में से एमडीयू नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर केवल एक खेल की ही मेजबानी करेगा, जबकि बाकी चैंपियनशिप को अलग-अलग स्थानों पर कराया जाएगा।
चार दिन पूर्व एमडीयू में वार्षिक खेल गतिविधियों का उद्घाटन क्रॉस कंट्री से हुआ था।
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बोर्ड की तरफ से जारी किए गए खेल कैलेंडर पर नजर डाले तो इसमें फुटबाल, बैडमिंटन, कबड्डी और हॉकी समेत 72 खेल गतिविधियां है। इन गतिविधियों में एमडीयू कैंपस में अंतर महाविद्यालयी स्तर की 46 चैंपियनशिप कराई जाएगी, जबकि नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में एमडीयू मात्र बैडमिंटन की मेजबानी करेगा। सवाल यह है कि खेलों के मामले में यूनिवर्सिटी के रिकार्ड पर नजर डालतें तो अब तक के सबसे ज्यादा खिलाड़ी यहीं से निकले हैं। प्रदेश के 68 अर्जुन अवार्डियों की लिस्ट में भी 46 एमडीयू के शामिल हैं।
अंतर महाविद्यालय में इन खेलों की करेगा मेजबानी
अंतर महाविद्यालय स्तर के खेलों में एमडीयू बैडमिंटन, टेबल टेनिस, अमेरिकन फुटबाल, कबड्डी, क्रिकेट, बॉक्सिंग, रेसलिंग, लॉन टेनिस और बॉल बैडमिंटन आदि समेत 46 खेलों की मेजबानी करेगा। जबकि बाकी की चैंपियनशिप कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी समेत अन्य स्थानों पर होगी।
विज्ञापन
यहां होंगी नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की चैंपियनशिप
पंजाब यूनिवर्सिटी, जेएच नई दिल्ली, बीके झांसी, अमेटी यूनिवर्सिटी नोएडा, मंगलौर यूनिवर्सिटी, बीएचयू वाराणसी, यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास, जीएनडीयू अमृतसर, इंदौर और डॉ. बीएयू औरंगाबाद आदि स्थानों पर कराई जाएगी।
खेल कैलेंडर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बोर्ड की तरफ से जारी होता है। इसमें यूनिवर्सिटी का कोई हस्तक्षेप नहीं रहता।
- डॉ. डीएस ढुल, खेल निदेशक एमडीयू।