फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU gets the status of Center of Excellence

Rohtak News: एमडीयू को मिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा

Fri, 07 Nov 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 07 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
MDU gets the status of Center of Excellence
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) को भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) की ओर से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्टता केंद्र) के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। यह उपलब्धि पुनर्वास शिक्षा और दिव्यांग समावेशन के क्षेत्र में विश्वविद्यालय के निरंतर प्रयास के कारण मिली है।
विज्ञापन



आरसीआई ने देश के 144 प्रमुख संस्थाओं को यह मान्यता दी है। इसमें हरियाणा के 11 संस्थान शामिल हैं। उनमें से एमडीयू भी एक है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में एमडीयू को सात वर्ष की स्वीकृति, नए मानक और ज्यादातर वर्चुअल निरीक्षण की सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

इससे विश्वविद्यालय को पाठ्यक्रम नवाचार, संकाय विकास और प्रशिक्षण पर केंद्रित कार्य करने का अवसर मिलेगा। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह कहा कि यह मान्यता विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज की गतिविधियों को और सशक्त बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज की निदेशक प्रो. प्रतिमा देवी रंगा ने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग और टीम के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि प्रो. राधेश्याम, प्रो. योगेंद्र सिंह और डॉ. कपिल मल्होत्रा का योगदान उल्लेखनीय रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed