{"_id":"666a3471e1a304d463057687","slug":"mdu-employees-will-get-png-facility-rohtak-news-c-17-roh1020-441943-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू कर्मियों को मिलेगी पीएनजी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू कर्मियों को मिलेगी पीएनजी की सुविधा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें कुकिंग गैस के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा। यह सुविधा उन्हें उनके घर द्वार पर ही मिलेगी। इसके लिए कैंपस के आवासीय परिसर में सभी घरों तक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पहुंचाई जाएगी।
एमडीयू कर्मचारियों को जल्दी ही गैस सिलेंडर से छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए यहां भारत पेट्रोलियम की ओर से पीएनजी की आपूर्ति दी जाएगी। एमडीयू व भारत पेट्रोलियम के बीच इसके लिए एमओयू हुआ है। डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान की उपस्थिति में एमडीयू की ओर से कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा व भारत पेट्रोलियम के टेरिटरी मैनेजर उत्तम मिंज ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कैंपस में गैस पाइप लाइन की कनेक्टिविटी हो गई है।
डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान ने कहा कि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के नेतृत्व में एमडीयू कर्मचारियों को स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विवि प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। इस दिशा में यह एमओयू महत्वपूर्ण कदम है। पीएनजी की घरों तक सप्लाई होने से एमडीयू कर्मचारी व उनके परिवार लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने कहा कि एलपीजी की जगह पीएनजी अधिक सुरक्षित है। कर्मचारियों को अब गैस पाइपलाइन से डायरेक्ट कनेक्टिविटी होने के चलते गैस खत्म होने की चिंता भी नहीं करनी होगी।
भारत पेट्रोलियम के टेरिटरी मैनेजर उत्तम मिंज ने कहा कि एमओयू होने के बाद अब जल्द ही एमडीयू परिसर में पीएनजी की आपूर्ति दी जाएगी। पीएनजी की निर्बाध आपूर्ति व इसका एलपीजी से सस्ता होना दो बड़े लाभ हैं।
इस मौके पर भारत पेट्रोलियम के मैनेजर सेल्स (गैस) विपुल अरोड़ा, मैनेजमेंट ट्रेनी यश चौधरी, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा, चीफ वार्डन गर्ल्स प्रो. सपना गर्ग, एक्सईएन जेएस दहिया, वित्त अधिकारी मुकेश भट्ट, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ प्रधान राजकुमार शर्मा, कुलपति कार्यालय के अधीक्षक खैराती लाल, पंकज नैन समेत अभियांत्रिकी शाखा के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।