{"_id":"670d686d5389668af2052854","slug":"mdu-employees-teams-first-match-against-gju-today-rohtak-news-c-17-roh1020-524917-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू एम्प्लॉयज की टीम का पहला मैच जीजेयू से आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू एम्प्लॉयज की टीम का पहला मैच जीजेयू से आज
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू की एम्प्लॉयज क्रिकेट टीम 20वें ऑल इंडिया वाइस चांसलर टी-20 क्रिकेट कप में भाग लेने के लिए सोमवार पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए रवाना हुई। टीम का पहला मैच 15 अक्तूबर को गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के साथ होगा। एमडीयू डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने टीम को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस अवसर पर डीन आर एंड डी प्रो. अरुण नंदा, खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग, शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. कुलताज सिंह, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, एसोसिएट कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. राहुल ऋषि, वित्त अधिकारी मुकेश भट्ट, कुलपति कार्यालय के अधीक्षक खैराती लाल, अधीक्षक रमेश कुमार ने भी टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, शिक्षक संघ अध्यक्ष डाॅ. विकास सिवाच तथा गैर शिक्षक कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने भी एम्प्लॉयज क्रिकेट टीम को जीत की शुभकामनाएं प्रेषित की। एमडीयू एम्प्लॉयज क्रिकेट टीम वर्ष 2019 में महाराष्ट्र के कोल्हापुर तथा वर्ष 2023 में नागपुर में आयोजित ऑल इंडिया वाइस चांसलर टी-20 क्रिकेट कप की विजेता रही है। क्रिकेट टीम के सदस्य कप्तान राजकुमार, उप कप्तान डाॅ. विपिन सैनी, पंकज नैन, डाॅ. सुखबीर हुड्डा, दीपक कुमार, नरेंद्र शीलक, प्रवीन कुमार, योगेन्द्र सिवाच, ऋषि सैनी, गौरव दूरेजा, आनंद मोहन भगत, महिपाल, रामबीर राणा, राजेश शर्मा, सुनील कुमार व राजेश रोहिल्ला।