फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU: Election of non-teaching staff union on 23rd

एमडीयू : गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव 23 को

Wed, 03 Nov 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
MDU: Election of non-teaching staff union on 23rd
एमडीयू के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव 23 नवंबर को होंगे। यह फैसला मंगलवार को संघ के प्रधान रणधीर कटारिया की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी परिषद की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया कि 9 नवंबर को दोपहर डेढ़ बजे आमसभा की बैठक होगी। इसमें गैर शिक्षक कर्मचारी संघ द्वारा पूरे वर्ष का लेखा-जोखा कर्मचारियों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही 23 नवंबर को संघ का चुनाव कराने का भी फैसला किया गया। इसके लिए 15 से 16 नवंबर को दोपहर दो बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। नामांकन वापस लेने का समय 16 नवंबर को दोपहर दो से शाम चार बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद सभी पैनल को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। 23 नवंबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। मतदान खत्म होते ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी, उसी दिन विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी। कार्यकारिणी में यह भी फैसला किया गया इस फैसले पर मोहर लगाने को 9 नवंबर को आमसभा की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सभी कर्मचारियों से सहमति ली जाएगी। कार्यकारिणी की बैठक में उप प्रधान राजेश गिरधर, महासचिव रविंद्र लोहिया, सह सचिव रमेश रोहिल्ला, प्रेस सचिव वरुण कुमार सैनी, पूर्व प्रधान फूल कुमार बोहत, कुलवंत मलिक और कार्यकारिणी मेंबर विजेंद्र सांगवान, बलराम नांदल, अजय, खुशीराम, नरेंद्र, संगीता शर्मा, नरेश, रामनिवास, जितेंद्र, पंकज, राजकुमार। कोषाध्यक्ष विकास अहलावत ऑनलाइन बैठक में जुड़े।
विज्ञापन

आंदोलन के चलते टाले गए थे चुनाव
एमडीयू के गैर शिक्षक संघ की मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है, चुनाव कई दिन पहले हो जाने चाहिए थे। लेकिन कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के ज्वाइंट डायरेक्टर ऑडिट के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा था। करीब एक माह तक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसी आंदोलन के चलते पहली बार गैर शिक्षक संघ के चुनाव टाले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed