{"_id":"15769857ea2d62eb268acc639d398f1b","slug":"mdu-closed-till-22-feb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आरक्षण की आग : एमडीयू 22 तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण की आग : एमडीयू 22 तक बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
आंदोलन के चलते एमडीयू 22 फरवरी तक बंद कर दी गई है। वीसी प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया ने शुक्रवार को बैठक कर विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। इसके बाद वीसी ने प्रोवोस्ट (ब्वॉयज हास्टल) प्रो. अमर सिंह वर्मा के साथ ब्वॉयज हास्टलों के वार्डनों की बैठक ली।
विज्ञापन
हॉस्टल में सुरक्षा प्रबंधन सुदृढ़ करने तथा हॉस्टल में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चर्चा की गई है। प्रोवोस्ट गर्ल्स हॉस्टल प्रो. राजेश धनखड़ भी बैठक में शामिल हुईं।
विज्ञापन