फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU champion in men's and women's categories of grappling competition

ग्रैपलिंग स्पर्धा के महिला व पुरुष वर्ग में एमडीयू चैंपियन

Tue, 05 Apr 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
MDU champion in men's and women's categories of grappling competition
ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में विजेता एमडीयू के खिलाडी ट्राफी के साथ। संवाद
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां जल्द ही महिला खिलाड़ियों के लिए कन्या छात्रावास परिसर में स्पोर्ट्स हास्टल बनाया जाएगा। साथ ही लड़कों के स्पोर्ट्स हास्टल का विस्तार किया जाएगा। यह कहना है एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह का। वे सोमवार को विवि के खेल परिसर में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ग्रैपलिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कुलपति ने चैंपियनशिप में विजयी टीमों के साथ भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सराहा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल व उनकी टीम को बधाई दी। एमडीयू की प्रथम महिला डॉ. शरणजीत कौर ने बतौर मुख्यातिथि समापन समारोह में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने प्रतियोगिता के महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने वाली टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजकुमार, जाट कालेज के प्राचार्य महेश ख्यालिया, एमकेजेके (महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय) की प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब, सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. कृष्णा चौधरी, राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ से डॉ. अमित छिक्कारा, प्रतियोगिता के आब्जर्वर अशोक कुमार, प्रो. आरपी गर्ग, उप निदेशक खेल डॉ. शकुंतला बैनीवाल, पंकज नैन, महेंद्र पुनियानी, खेल कार्यालय के प्रशिक्षक व सहयोगी स्टाफ सदस्य, खेल प्रतियोगिता में आए विभिन्न विश्वविद्यालयों के टीम मैनेजर्स एवं कोच, निर्णायक, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
खेल निदेशक ने कहा कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग में एमडीयू की टीमें प्रथम रही। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि जौनपुर की टीमें द्वितीय व महिला वर्ग में सीबीएलयू भिवानी और पुरुष वर्ग में आईजीयू मीरपुर रेवड़ी की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed