फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU captures Vice Chancellor T-20 Cup

Rohtak News: वाइस चांसलर टी-20 कप पर एमडीयू का कब्जा

Tue, 27 Feb 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 27 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
MDU captures Vice Chancellor T-20 Cup
रोहतक। नागपुर की संत तुकडोजी महाराज यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित 19वें ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर टी-20 क्रिकेट कप पर एमडीयू एम्प्लाइज क्रिकेट टीम ने कब्जा जमाया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने सोमवार को उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने कहा कि 9वें ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर टी-20 क्रिकेट कप में एमडीयू एम्प्लाइज की क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय को गौरवांवित किया है। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के कुशल नेतृत्व में एमडीयू में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। विद्यार्थियों के साथ-साथ एमडीयू के शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों को भी खेल मैदान से जोड़ा जा रहा है। इससे विश्वविद्यालय में एक स्वस्थ वातावरण का माहौल बने।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने संत तुकडोजी महाराज यूनिवर्सिटी नागपुर की ओर से विजेता क्रिकेट टीम को भेजे गए सर्टिफिकेट सोमवार को टीम के खिलाड़ियों को प्रदान किए। उन्हें भविष्य में भी खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया। इस मौके पर कुलसचिव के ओएसडी डाॅ. अनार सिंह ढुल, पीए अशोक सचदेवा समेत विजेता क्रिकेट टीम के सदस्य- कप्तान राज, उप कप्तान डाॅ. विपिन सैनी, डाॅ. सुखबीर हुड्डा, पंकज नैन, नरेंद्र शीलक, दीपक कुमार, ऋषि सैनी, गौरव दूरेजा, आनंद कुमार प्रजापति, प्रवीण दलाल, योगेंद्र सिवाच, महिपाल फौगाट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed