फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU campus will be more beautiful, digital displays will be installed, drainage system will improve

Rohtak News: एमडीयू कैंपस होगा और खूबसूरत, डिजिटल डिस्प्ले लेगेंगे, सुधरेगा ड्रेनेज सिस्टम

Fri, 22 Aug 2025 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
MDU campus will be more beautiful, digital displays will be installed, drainage system will improve
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) कैंपस का स्वरूप अब और आधुनिक, स्वच्छ और आकर्षक होगा। इसके लिए वीरवार को कैंपस विकास एवं सुंदरीकरण को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में ड्रेनेज सिस्टम, ई-व्हीकल्स, फायर सेफ्टी, सूचना व्यवस्था, विकास व सुंदरीकरण पर जोर दिया गया। कुलपति ने कहा कि एमडीयू सिर्फ शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि यह हजारों विद्यार्थियों का घर भी है। ऐसे में यहां का माहौल प्रेरणादायी और सुरक्षित होना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को कैंपस के विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सबसे पहले ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने पर बल दिया गया। बारिश का पानी कहीं भी जमा न हो इस पर विशेष फोकस किया जाएगा। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए आधुनिक ड्रेनेज व्यवस्था तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने ई-व्हीकल्स के प्रयोग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण मुक्त परिवहन वर्तमान समय की आवश्यकता है। इसके लिए कैंपस में ई-कार्ट सरीखी सेवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। विद्यार्थियों को समय पर सूचना देने के लिए कैंपस में जगह-जगह डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे।
डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाने से घोषणाएं और महत्वपूर्ण नोटिस छात्रों तक आसानी से पहुंच सकेंगी। एमडीयू लाइब्रेरी, स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर, मातू राम यज्ञशाला, बॉयज व गर्ल्स हॉस्टल के मुख्य द्वार समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर इनको लगाया जाएगा।

---------
लिफ्ट की सुविधा और फायर सेफ्टी पर फोकस
कुलसचिव डाॅ. कृष्णकांत ने कहा कि सभी कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। एमडीयू के भवनों में लिफ्ट के कार्य में तेजी लाने व फायर सेफ्टी को प्राथमिकता दी जाएगी। कैंपस की सुंदरता बढ़ाने के लिए ग्रीन एरिया का समुचित रखरखाव, पेड़ों की सजावटी कतारें, भवनों और सड़कों का सुंदरीकरण किया जाएगा।

बैठक में प्रॉक्टर प्रो. रणदीप राणा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग, चीफ वॉर्डन बॉयज प्रो. सुधीर कुमार, निदेशक हॉर्टिकल्चर प्रो. दीपक कौशिक, निदेशक कैंपस फारेस्ट्री एंड प्लांटेशन प्रो. सुरेंद्र यादव, एक्सईएन जेएस दहिया, निदेशक युवा कल्याण डॉ. प्रताप राठी, एसडीओ राजेश गुलिया, सहायक कुलसचिव जनरल ब्रांच श्याम सुंदर, चीफ कंसल्टेंट फैकल्टी हाउस दिलावर सिंह, हॉर्टिकल्चर कंसल्टेंट निरंजन कुमार निन्नी, फैकल्टी हाउस इंचार्ज बलजीत मलिक, कुलपति कार्यालय के अधीक्षक खैराती लाल ने अपने इनपुट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed