{"_id":"d432efdba782332e00aa3db3e8d93b11","slug":"mdu-btec-councelling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू में बीटेक में प्रवेश लेने आए विद्यार्थी रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू में बीटेक में प्रवेश लेने आए विद्यार्थी रहे परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 14 Aug 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू के यूआईआईटी में बृहस्पतिवार को बीटेक और एमटेक की काउंसिलिंग हुई।
इस दौरान विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि हमें यह नहीं बताया गया कि रिक्त सीटें कितनी हैं।
नोटिस बोर्ड पर किस ब्रांच में कितनी सीट हैं, कितनी रिक्त हैं, कितनी सीटों पर प्रवेश हो गए, जैसी जानकारी चस्पा की जानी चाहिए थी।
इन अव्यवस्थाओं के बीच सुबह से शुरू हुई काउंसिलिंग देर शाम तक चली। अब विद्यार्थियों को शुक्रवार को भी बुलाया गया है। काउंसिलिंग के दौरान एमटेक के सभी ब्रांचों में सीटें फुल हो चुकी हैं, जबकि बीटेक की सीटों पर प्रवेश के लिए शुक्रवार को सुबह 9 बजे भी काउंसिलिंग होगी।
यूआईआईटी में प्रवेश के लिए प्रदेश के अलावा दिल्ली, हैदराबाद, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और पटना से भी काफी विद्यार्थी पहुंचे थे। विद्यार्थियों की तादाद ज्यादा होने से विभाग की व्यवस्थाएं चरमरा गईं और विद्यार्थियों और उनके साथ आए परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि रिक्त सीटों का आंकड़ा छिपाकर सीटों में गोलमाल किया जा रहा है। कुछ विद्यार्थियों को सीटें फुल बताकर लौटा दिया गया, तो कुछ को प्रवेश दे दिया गया।
छह ब्रांच में 200 को प्रवेश
कंप्यूटर साइंस विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर विकास सिवाच ने बताया कि बीटेक की सभी छह ब्रांचाें के लिए ऑल इंडिया से करीब 400 विद्यार्थी आए। इसमें से लगभग 200 बच्चों को दाखिला दिया गया है। वहीं, एमटेक में दाखिला लेने के लिए करीब 100 विद्यार्थी आए। बीटेक की कुछ ब्रांचों में खाली सीटें रह गई हैं। इसके लिए शुक्रवार को आखिरी काउंसिलिंग होगी।