फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU beat DLAC-Supwa by 22 runs

Rohtak News: एमडीयू ने डीएलएसी-सुपवा को 22 रन से हराया

Sun, 22 Jun 2025 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
MDU beat DLAC-Supwa by 22 runs
फोटो नंबर :22सीटीके 17 सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान मौजूद ​खि - फोटो : 22सीटीके17-एमडीयू व सुपवा कर्मचारियों के मैच का शुभारंभ कराने पहुंचे एमडीयू कुलसचिव डाॅ. कृष्णकांत गुप्ता व खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल। स्रोत : एमडीयू
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को आयोजित मुकाबले में एमडीयू एम्प्लाइज क्रिकेट टीम ने डीएलसी-सुपवा (दादा लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स) की टीम को 22 रन से हराया। एमडीयू टीम के कप्तान नरेंद्र शीलक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

एमडीयू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। कप्तान नरेंद्र शीलक ने 43, आनंद प्रजापति ने 23, पंकज नैन ने 22, राज कुमार ने 18 और गौरव दूरेजा ने 17 रनों का योगदान दिया। डीएलसी-सुपवा की तरफ से नीरज मलिक ने दो विकेट व संदीप दहिया व सोनू ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएलसी-सुपवा की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना सकी। सोनू ने 53 और अमित राणा ने 40 रन बनाए।
इससे पहले कुलसचिव डाॅ. कृष्णकांत ने बतौर मुख्यातिथि इस क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया। खेल निदेशक डाॅ. शकुंतला बेनीवाल व डीएलसी-सुपवा के खेल निदेशक डाॅ. नीरज मलिक ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर एमडीयू क्रिकेट कोच मुकेश गोयल, फूल कुमार बोहत व डाॅ. कर्मवीर गुलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed