{"_id":"695595a72aa253ab5304e92f","slug":"mdu-achieves-a-major-milestone-in-its-golden-jubilee-year-receiving-the-gold-category-in-the-excellence-award-rohtak-news-c-17-roh1020-786681-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्वर्ण जयंती वर्ष में एमडीयू की बड़ी उपलब्धि, एक्सीलेंस अवाॅर्ड में मिली गोल्ड कैटेगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्वर्ण जयंती वर्ष में एमडीयू की बड़ी उपलब्धि, एक्सीलेंस अवाॅर्ड में मिली गोल्ड कैटेगरी
Thu, 01 Jan 2026 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
38...एमडीयू को एनईपी 2020 इम्प्लीमेंटेशन एक्सीलेंस अवाॅर्ड-2025 के अंतर्गत गोल्ड कैटेगरी में सम
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने स्वर्ण जयंती वर्ष में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एमडीयू को एनईपी 2020 इम्प्लीमेंटेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड-2025 के अंतर्गत गोल्ड कैटेगरी में सम्मानित किया गया। यह सम्मान विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी और सफल क्रियान्वयन की सशक्त मान्यता है।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे एमडीयू परिवार की सामूहिक मेहनत, शैक्षणिक प्रतिबद्धता और प्रशासनिक समन्वय का परिणाम है। एमडीयू की शैक्षणिक गुणवत्ता और नवाचार पूर्ण सोच को दर्शाती है।
डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एससी मलिक ने कहा कि एनईपी 2020 के सफल क्रियान्वयन में शिक्षकों की सक्रिय भूमिका और विभागों के बीच बेहतर समन्वय महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम सुधार, क्रेडिट आधारित प्रणाली और विद्यार्थी केंद्रित शिक्षण पद्धतियों को प्रभावी रूप से लागू किया गया है।
विज्ञापन
कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने कहा कि विवि प्रशासन ने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए नीतिगत और प्रशासनिक स्तर पर समयबद्ध निर्णय लिए। इस अवसर पर प्रो. एससी मलिक, डॉ. कृष्णकांत, प्रो. एके राजन, प्रो. बी नरसिम्हन, प्रो. आशीष दहिया, डॉ. राजेश कुंडू व पंकज नैन उपस्थित रहे।