फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mayors, business leaders and former councilors are distributing free breaths to the people

मेयर, व्यापारी नेता व पूर्व पार्षद लोगों को बांट रहे मुफ्त सांसें

Tue, 11 May 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Mayors, business leaders and former councilors are distributing free breaths to the people
विजेंद्र कौशिक
विज्ञापन

रोहतक। प्रदेश की सियासी राजधानी रोहतक में ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान नहीं जानी चाहिए। इसलिए मेयर ओडिशा से वाया हिसार हर रोज 50 सिलिंडर ऑक्सीजन रोहतक मंगवाते हैं। उस ऑक्सीजन को प्रशासन की बजाय व्यापारी नेताओं, समाजसेवी संगठनों, पार्षद व पूर्व पार्षदों के माध्यम से मुफ्त में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। यहां तक कि प्रशासन को भी 26 टन ऑक्सीजन निशुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है।
कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिसके चलते गंभीर मरीजों की संख्या अप्रैल व मई में बढ़ गई। यहां तक कि पीजीआईएमएस से लेकर सिविल अस्पताल व निजी अस्पतालों तक में जगह नहीं रही। एकदम गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने से ऑक्सीजन की कमी महसूस होने लगी। मेयर मनमोहन गोयल ने हिसार से हर रोज 120 सिलिंडर ऑक्सीजन रोहतक मंगवानी शुरू की, लेकिन सरकार ने रोहतक जिले के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था पानीपत से कर दी। जो ऑक्सीजन रोहतक आ रही थी, वह हिसार से सिरसा भेजी जाने लगी। इसके बावजूद रोहतक शहर में ऑक्सीजन की कमी महसूस की जा रही थी। इसके चलते मेयर ने अपने रिश्तेदार एवं उद्योगपति नवीन जिंदल से बात की और सीधा ओडिशा के प्लांट से रोहतक के लिए ऑक्सीजन मंगवानी शुरू की। मेयर का दावा है कि उन्होंने 26 टन ऑक्सीजन प्रशासन को उपलब्ध करवाई, लेकिन जब उन्हें किसी जरूरतमंद के लिए ऑक्सीजन लेनी चाही तो सरकारी नियम आड़े आ गए। ऐसे में चार दिन से ओडिशा से सीधे रोहतक वाया हिसार ऑक्सीजन मंगवाने लगे। वहां से हर रोज 50 सिलिंडर ऑक्सीजन रिफिल करके रोहतक लाई जा रही है। उसे फिर आगे समाजसेवी संगठनों, पार्षद व पूर्व पार्षदों में वितरित किया जाता है, जो आगे जरूरतमंदों तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

गांधी कैंप के व्यापारी नेता ग्रुप बनाकर बांट रहे ऑक्सीजन
गांधी कैंप बाजार के उप प्रधान जितेंद्र विज ने बताया कि पहले से ही उनकी समाजसेवा में रुचि रही है। 10 दिन पहले पड़ोस में जयश्री आंटी है। उसकी रिश्तेदार की तबीयत बिगड़ गई। उसके लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था करने में दो दिन लग गए। अगले दिन पड़ोस में ही 48 वर्षीय महिला पूनम की हालत खराब हो गई। उसके परिजन आए। किसी तरह उसके लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था की। हालात को देखते हुए आसपास के लोगों का एक ग्रुप बनाया। ग्रुप ने उन लोगों से संपर्क किया, जिनके पास ऑक्सीजन के खाली सिलिंडर थे। इस तरह अब ग्रुप के पास 10 से ज्यादा बड़े सिलिंडर हैं। पूर्व मंत्री व मेयर की सहायता व दूसरे तरीकों से वे हर रोज जरूरतमंदों को करीब 100 छोटे सिलिंडर निशुल्क उपलब्ध करवा रहे हैं। उनके पास रोहतक शहर ही नहीं, आसपास के गांवों व जिलों से भी लोग ऑक्सीजन लेने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगढ़ व गोहाना तक के लोग लेने आ रहे ऑक्सीजन
निगम के पूर्व पार्षद अशोक खुराना ने बताया कि ऑक्सीजन को लेकर लगातार लोगों के फोन आ रहे थे। उन्होंने हरिओम सेवा दल के संस्थापक सदस्य संजय खुराना व समाजसेवी गुलशन मलिक के साथ ग्रुप बनाया। इसके बाद मेयर मनमोहन गोयल से बात की। मेयर की तरफ से हिसार से बड़े सिलिंडर रोहतक मंगवाए जाते हैं। बड़े सिलिंडर में से छोटे सिलिंडर भरकर लोगों को मुफ्त बांटे जा रहे हैं। जिले के आसपास के गांव ही नहीं, बल्कि बहादुरगढ़ व गोहाना तक के लोग ऑक्सीजन लेने उनके पास आ रहे हैं।

वर्जन
प्रशासन अपने स्तर पर ऑक्सीजन पहुंचा रहा है, जबकि वे अपने स्तर पर ओडिशा से वाया हिसार ऑक्सीजन मंगवाकर रोहतक में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा रहे हैं। ऑक्सीजन के लिए पिछले 10 दिन से लगातार फोन आ रहे थे। अब दो दिन से राहत मिली है। ऑक्सीजन को समाजसेवी संगठनों, पार्षद व पूर्व पार्षदों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाया जा रहा है। - मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed