फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mayor Ram Avtar took charge in Rohtak, Cabinet Minister Arvind Sharma said - this is Dadalai seat of BJP

Haryana: रोहतक में मेयर राम अवतार ने संभाला कार्यभार, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा बोले-भाजपा की यह दादालाई सीट

Sat, 29 Mar 2025 03:14 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 29 Mar 2025 03:14 PM IST
सार

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि रामअवतार वाल्मीकि का रोहतक वालों ने कंपार्टमेंट तुड़वा दिया। इसका वे धन्यवाद करते हैं। निगम चुनाव में कांग्रेस के केवल दो पार्षद प्रत्याशी जीत सके।

विज्ञापन
Mayor Ram Avtar took charge in Rohtak, Cabinet Minister Arvind Sharma said - this is Dadalai seat of BJP
हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता थोड़ा गौर करें और एकजुटता दिखाएं तो रोहतक लोकसभा, विधानसभा रोहतक, कलानौर व महम, नगर निगम रोहतक की सीट भाजपा की दादा लाई सीट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों पर कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए भाजपा की इन सीटों को पक्का करना है।

विज्ञापन

 
डॉक्टर अरविंद शर्मा शनिवार को रोहतक के सिंचाई विश्राम गृह परिसर में नगर निगम, रोहतक के नवनियुक्त महापौर राम अवतार वाल्मीकि व निगम पार्षदों के पदभार ग्रहण करवाने पहुंचे थे। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में निकाय चुनाव में जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की जीत है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों व केंद्र-प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कितने ही चक्कर क्यों न काट लें, उनका राज अब नहीं आ सकता। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेसी जेब मे फीता लिए घूमते थे और युवाओं की छाती-कद नापकर उन्हें गुमराह करते थे। लेकिन अब 36 बिरादरी के भरोसा भाजपा की नीतियों पर बन चुका है और यह भरोसा निरन्तर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनखड़ बोले, कांग्रेस की हालत हम दो हमारे दो 
वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि रामअवतार वाल्मीकि का रोहतक वालों ने कंपार्टमेंट तुड़वा दिया। इसका वे धन्यवाद करते हैं। निगम चुनाव में कांग्रेस के केवल दो पार्षद प्रत्याशी जीत सके। कांग्रेसियों की हालत हम दो हमारे दो जैसी हो गई है। 

ग्रोवर बोले, रामअवतार रोहतक को इंदौर बनाए
वहीं, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि नए मेयर रामअवतार वाल्मीकि सफाई के मामले में रोहतक शहर को इंदौर शहर के बराबर बनाएं। क्योंकि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है। 


रामअवतार ने संभाला कार्यभार, दो मंत्री व पूर्व मंत्री ने बैठाया कुर्सी पर
पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका ने कार्यालय पहुंचकर रामअवतार वाल्मीकि को कुर्सी पर बैठाया। निगम आयुक्त की तरफ से पहली फाइल पर हस्ताक्षर कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed