फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Maybe today was not our day...

Rohtak News: शायद आज हमारा दिन नहीं था...

Mon, 20 Nov 2023 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Maybe today was not our day...
रोहतक। भले ही टीम इंडिया 20 साल बाद क्रिकेट विश्व कप जीत न सकी हो पर खेल प्रेमियों ने टीम को भरपूर समर्थन दिया। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइनल में खिताबी भिड़ंत को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। कहीं मोबाइल फोन तो कहीं बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर मैच देखा गया। मैच का जादू इस कदर रहा कि बाजारों में सन्नाटा नजर आया। हर गेंद के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ता जा रहा था। मुकाबला पूरा होने के बाद मंथन का दौर चला। किसी ने टीम इंडिया के हार के कारण गिनाए तो किसी शानदार प्रदर्शन के लिए ऑस्ट्रेलिया को बधाई दी। उनका कहना था टीम इंडिया ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया पर शायद आज हमारा दिन नहीं था।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद दो बजे मैच शुरू हुआ। घरों, दुकानों, में लोग टीवी स्क्रीन और मोबाइल फोन पर मुकाबला देखते नजर आए। शहर की सड़कें सुनसान हो गईं। दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंचने से विक्रेता भी जल्दी दुकान बढ़ा कर घर की ओर रवाना हो लिए। शहर में कई स्थानों पर बड़ी स्क्रीन तक लगाई गई। युवाओं ने दोस्तों संग मुकाबले का लुत्फ उठाया। रोहित शर्मा और विराट कोहली के हर शॉट पर खूब तालियां बजींं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed