फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mattress prices rise due to shortage of foam and raw materials

Rohtak News: फोम और कच्चे माल की कमी से बढ़े गद्दों के दाम

Fri, 08 May 2026 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Mattress prices rise due to shortage of foam and raw materials
-फोटो 85 : शहर के नाहरा-नाहरी रोड पर स्थित दुकान में खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक। संवाद
बहादुरगढ़। बढ़ती महंगाई अब लोगों की नींद पर भी भारी पड़ने लगी है। शहर के गद्दा बाजार में पिछले दो महीनों के दौरान गद्दों की कीमतों में 15 से 20 फीसदी तक का उछाल आया है। कारोबारियों का कहना है कि पॉलीयूरेथेन फोम, फैब्रिक, गोंद और अन्य कच्चे माल की कीमतों में तेजी के कारण गद्दे महंगे हो गए हैं। इसका सीधा असर बिक्री पर पड़ा है और बाजार में सुस्ती छा गई है।
विज्ञापन

शहर के फर्नीचर और गद्दा कारोबारियों के अनुसार पहले जो डबल बेड का सामान्य फोम गद्दा 8 से 10 हजार रुपये में बिकता था, उसकी कीमत अब 12 से 14 हजार रुपये तक पहुंच गई है। वहीं प्रीमियम और ऑर्थोपेडिक गद्दों के दामों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

रेलवे रोड के दुकानदार नवीन कुमार और नाहरा नाहरी रोड के दुकानदार राजेश शर्मा का कहना है कि ग्राहकों का बजट बिगड़ने से खरीदारी आधी रह गई है। उन्होंने बताया कि गद्दा उद्योग में इस्तेमाल होने वाला पॉलीयूरेथेन फोम और प्लास्टिक आधारित कच्चा माल महंगा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल के महीनों में पॉलिमर और प्लास्टिक उत्पादों की कीमतों में देशभर में तेजी देखी गई है, जिससे छोटे उद्योग और व्यापार प्रभावित हुए हैं। दुकानदार नवीन कुमार ने बताया कि बाजार में कई ग्राहक अब नया गद्दा खरीदने की बजाय पुराने गद्दों की मरम्मत करवा रहे हैं।

कारोबारियों के अनुसार कच्चे माल की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। कई कंपनियों ने फोम की सप्लाई कम कर दी है जबकि ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से लागत और बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि यदि आने वाले समय में कच्चे माल की कीमतों में राहत नहीं मिली तो गद्दों के दाम और बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed