फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mata's Chunaris will come from Gujarat-Delhi, demand for designer Kalash also

Rohtak News: गुजरात-दिल्ली से आएंगी माता की चुनरियां, डिजाइनर कलश की भी डिमांड

Tue, 01 Oct 2024 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Mata's Chunaris will come from Gujarat-Delhi, demand for designer Kalash also
30सीटीके03.. डी पार्क ​स्थित एक दुकान में रखे घड़े। संवाद
रोहतक। शारदीय नवरात्र की शुरुआत 3 अक्तूबर से हो रही है। नवरात्र में माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र के दौरान भक्त माता की आराधना घट स्थापित कर करते हैं। सदियों से नवरात्र में माता की आराधना करने का विधान चला आ रहा है। शहर की दुकान भी कलश और माता की चुन्नियों आदि से सजने लगी हैं। अभी कई प्रकार रंग-बिरंगी माता की चुन्नियों गुजरात व दिल्ली से आने वाली हैं, जो सोमवार तक आ जाएंगी। इसके बाद बाजार में और रौनक बढ़ेगी।
विज्ञापन




हर वर्ष नई-नई डिमांड के अनुसार चुन्नी और कलश मंगाए जाते हैं। इस बार डिजाइनर कलश की सबसे ज्यादा डिमांड है, जबकि डिजाइनर कलश सामान्य कलश से दोगुने दाम पर बिक रहे हैं। बाजार में उपलब्ध चुन्नियां 10 रुपये से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन


डिजाइनर मिट्टी का कुंडा 250 तक बिक रहा

नवरात्र में घट स्थापित करने के लिए मिट्टी का कुंडे में मिट्टी भरकर जौ बोने के लिए किया जाता है। व्रती सीधे धरती के बजाय कुंडे में कलश स्थापित करते हैं। यह सामान्य और डिजाइनर बड़े और छोटे आकार में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली और गुजरात से आ रही मां की चुन्नियां



डी-पार्क स्थित दुकानदार राममोहन ने बताया कि इस बार मां की रंग-बिरंगी चुन्नियों का ऑर्डर दिल्ली और गुजरात से दिया गया है। जो आज दुकानों पर सज जाएगी। श्रद्धालु 1 अक्तूबर से बाजारों में व्रत के सामान आदि लेने पहुंचने उम्मीद है।


मां दुर्गा की मूर्ति और रंग बिरंगे कृत्रिम फूल बिक रहे

घरों को सजाने के लिए रंग बिरंगे कृत्रिम फूल महज 20 रुपये की कीमत में उपलब्ध हैं। मां की भव्य मूर्तियों से बाजार भरा हुआ है। मां दुर्गा की मूर्ति 100 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।



यह है दाम

वस्तु मूल्य



डिजानर कलश 100

सामान्य कलश 50



डिजाइनर कुंडा 250

डिजाइनर मध्यम कुंडा 200



डिजाइनर कनिष्ठ कुंडा 100

सामान्य कुंडा 40



चुन्नी 10-250

30सीटीके03.. डी पार्क स्थित एक दुकान में रखे घड़े। संवाद

30सीटीके03.. डी पार्क स्थित एक दुकान में रखे घड़े। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed