{"_id":"6005d4318ebc3e33df42f911","slug":"mata-darwaza-chowk-encroachment-free-women-protested-rohtakcity-news-rtk591486822","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता दरवाजा चौक अतिक्रमण मुक्त, महिलाओं ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता दरवाजा चौक अतिक्रमण मुक्त, महिलाओं ने किया विरोध
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण हटाने के दौरान माता दरवाजा चौक के पास सड़क पर फैले दुकानदारों के समान को उठाकर ल?
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। नगर निगम ने पुलिस बल की मौजूदगी में सोमवार को माता दरवाजा चौक को अतिक्रमण मुक्त कर दिया। जेसीबी ने सड़क के बीच लगीं किसी की लोहे की सीढ़ी उखाड़ीं तो मंदिर के सामने नाले पर पक्के कब्जे करके बनाई गई दुुकानों को तोड़ डाला। निगम आयुक्त का कहना है कि अवैध कब्जों के चलते नाले तक की सफाई नहीं हो पा रही थी। कुछ महिलाओं ने निगम की कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस के आगे एक नहीं चली।
निगम के मुताबिक लगातार शिकायत मिल रही थी कि माता दरवाजा चौक पर अतिक्रमण की भरमार है। सड़क पर ट्रांसफार्मर से सटाकर रेहड़ी लगाई जा रही हैं। मंदिर के सामने दुकानदारों ने नाले के ऊपर अवैध तरीके से लोहे की पक्की ग्रिल लगा रखी है। इससे नाले की सफाई करने में भी दिक्कत आती है। बारिश के समय पानी नाले की बजाए सड़क पर बहता है। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे निगम की टीम एलओ सुरेंद्र गोयल के नेतृत्व में जेसीबी, ट्रैक्टर ट्राली व पुलिस बल के साथ माता दरवाजा चौक पर पहुंचे। साथ में एएसआई परमजीत, एएसआई संदीप राठी और एएसआई सुमित फौगाट भी मौजूद रहे।
------
महिलाएं विरोध में आईं तो निगमकर्मी बोले, तीन बार चेतावनी देकर जा चुके
निगम की टीम ने सबसे पहले माता दरवाजा पर ट्रांसफार्मर के दो तरफ लगी रेहड़ी कब्जे में लेना शुरू किया। रेहड़ी वालों ने इसका विरोध किया। साथ ही रेहड़ी चालकों के परिवार की महिलाएं आ गई। निगम कर्मियों ने कहा कि, वे तीन बार पहले चेतावनी देकर जा चुके हैं कि सड़क के ऊपर अवैध तरीक से रेहड़ी नहीं लगाई जा सकती। ट्रांसफार्मर के नजदीक रेहड़ी लगने से कभी भी हादसा हो सकता है। सामने शराब का ठेका है, जिसके चलते लोग रात के समय रेहड़ियों पर जमे रहते हैं। इसके बाद पुलिस ने विरोध कर रही महिलाओं को पीछे हटा दिया। इसके बाद निगम की टीम ने दुकान के बाहर सड़क के बीच में ऊपर की मंजिल पर जाने के लिए लगाई लोहे की सीढ़ी को जेसीबी से उखाड़ दिया।
विज्ञापन
.......
मंदिर के सामने उखाड़े लोहे के तख्त
निगम की टीम ने इसके बाद शीतला मराता मंदिर के सामने प्रसाद बेचने के लिए नाले पर लगाई गई दुकानें हटाईं। कार्रवाई से पहले दुकानदारों को कहा गया कि, वे अपना प्रसाद व दूसरा सामान समेट लें। इसके बाद जेसीबी से नाले के ऊपर लगाए गए लोहे के तख्त उखाड़े गए। करीब एक घंटा निगम की कार्रवाई चलती रही।
--
माता दरवाजा चौक के लोगों की लगातार शिकायत आ रही थी कि चौक पर चारों तरफ अतिक्रमण किया हुआ है। देर रात तक रेहड़ियों के आसपास लोग एकत्रित रहते हैं। मंदिर के बाहर नाले के ऊपर पक्के कब्जे किए गए हैं। इसके चलते निगम ने कार्रवाई की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर दोबारा कब्जे किए तो निगम फिर कार्रवाई करेगा।
प्रदीप गोदारा, आयुक्त नगर निगम