फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mastnath University student dies in car collision

Rohtak News: कार की टक्कर में मस्तनाथ विवि के छात्र की मौत

Fri, 26 Jul 2024 05:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Mastnath University student dies in car collision
रोहतक। दिल्ली रोड पर मस्तनाथ विवि के सामने सड़क पार कर रहे बीए अंतिम वर्ष के 19 वर्षीय छात्र अनुज मलिक को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के नजफगढ़ निवासी विनोद मलिक ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। एक बेटा व एक बेटी है। बेटा अनुज रोहतक की मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसे बुधवार को सूचना मिली कि अनुज का बाबा मस्तनाथ विवि के पास एक्सीडेंट हो गया है। वह तुरंत रोहतक पहुंचा। उसे दुकानदारों ने बताया कि अनुज को इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया है। वह पीजीआई पहुंचा तो ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया था। वह वापस घटनास्थल पर आया, जहां पता चला कि गलत दिशा से आ रही कार ने सड़क पार कर रहे अनुज को टक्कर मार दी। टक्कर से अनुज का सिर डिवाइडर से टकरा गया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed