फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   master digree in state university for next year

स्टेट यूनिवर्सिटी में मास्टर डिग्री अगले सत्र से

Sun, 01 Nov 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 01 Nov 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
पिछले दिनों विवादों में रहने वाली स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट से जुड़े विद्यार्थियों के लिए यह अच्छी खबर है। विद्यार्थियों को अब मास्टर डिग्री लेने के लिए किसी दूसरी यूनिवर्सिटी में नहीं जाना पड़ेगा। वह स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट से मास्टर डिग्री कर सकेंगे।
विज्ञापन


स्टेट यूनिवर्सिटी में फाइन आर्ट, डिजाइन, अर्बन प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर और फिल्म एंड टीवी के कोर्स संचालित हैं। अभी तक यूनिवर्सिटी में सिर्फ बैचलर डिग्री मिलती है। यदि किसी विद्यार्थी को मास्टर डिग्री लेनी हो तो उसे किसी दूसरी यूनिवर्सिटी में जाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन मास्टर डिग्री के कोर्स शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआत में फाइन आर्ट के विद्यार्थियों के लिए एमएफए (मास्टर ऑफ फाइन आर्ट) कोर्स शुरू किया जाएगा। इसके बाद डिजाइन और आर्किटेक्चर कोर्स की मास्टर डिग्री का भी प्रयास किया जाएगा। एमएफए शुरू करने के लिए एआईसीटी को प्रस्ताव भेज दिया गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन उम्मीद जता रहा है कि आगामी वर्ष में होने वाले एडमिशन से पहले ही यह कोर्स शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed