फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Marxist Communist Party demonstrated against inflation

Rohtak News: महंगाई के खिलाफ मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी ने किया प्रदर्शन

Thu, 17 Apr 2025 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Marxist Communist Party demonstrated against inflation
16सीटीके22 मानसरोवर पार्क ​स्थित विरोध प्रदर्शन करते मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्त
रोहतक। गैस सिलिंडर, बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी व पेट्रोल-डीजल के अधिभार से बनी महंगाई के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने डीडीपीओ राजपाल चहल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

मानसरोवर पार्क में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। माकपा जिला सचिव सतबीर सिंह व जिला सचिव मंडल सदस्य जगमति सांगवान ने कहा कि बिजली की दरों में 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी के साथ ही प्रति किलोवाट के हिसाब से 50 रुपये फिक्स चार्ज भी लगाया गया। जिला सचिवमंडल सदस्य काॅमरेड विनोद और सुमित सिंह ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी करने की कड़ी आलोचना की व बढ़ाए गए दामों को तुरंत वापस लेने की मांग की। अध्यक्षता पार्टी नेता बलवंत सिंह ने की। इस मौके पर प्रीत सिंह, रामचंद्र बैंसी, कमलेश लाहली, राजकुमारी दहिया, अधिवक्ता रामचंद्र सिवाच, विनोद कुमार, प्रकाश चंद्र, रायसिंह नेहरा, रणबीर दहिया, बुधराम, सूरज कौर,सोनू, बलबीर, सन्नी, प्रदुमन व आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed