{"_id":"653fed35126d9df7d5083556","slug":"married-woman-murdered-for-dowry-in-patel-nagar-case-registered-against-five-including-husband-rohtak-news-c-17-roh1018-283417-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पटेल नगर में विवाहिता की दहेज के लिए हत्या, पति सहित पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पटेल नगर में विवाहिता की दहेज के लिए हत्या, पति सहित पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पटेल नगर में विवाहिता की गला घोटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
सोनीपत जिले के गांव किढ़ोली निवासी देवराज ने दी शिकायत में बताया कि जून 2018 में उसने अपनी बहन 23 वर्षीय आशा का विवाह रोहतक के पटेल नगर निवासी गौरव के साथ किया था। रविवार की रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर आशा का फोन आया। बताया कि उसका पति जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर रहा है। उसने आरोपी को समझाया कि उसकी बहन से मारपीट न करें। सुबह वह रोहतक आकर समझा देगा। इसके बाद फोन कट गया। सोमवार सुबह करीब 5 बजकर 28 मिनट पर गौरव का फोन आया। बताया कि पीजीआई आ जाओ। आशा का गिरने से पैर टूट गया है। जब वह पीजीआई पहुंची तो ससुराल पक्ष से कोई नहीं था। डॉक्टरों ने बताया कि आशा मर चुकी है। उसने देखा तो बहन को न केवल चोटें मारी गई थी, बल्कि गला घोंटकर हत्या की गई है। उसके पति वारदात के बाद से फरार हैं। वे पीजीआई से घर गए, लेकिन आशा के पति वहां भी नहीं मिले।
...
चार की बेटी है आशा की, दो साल पहले तोड़ा था हाथ
मृतका के भाई ने बताया कि आशा को उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए लंबे समय से परेशान कर रहे हैं। दो साल पहले दहेज के लिए हाथ तोड़ दिया था। लंबे समय तक आशा मायके रही। अगस्त में गौरव व उसके परिजन लेने आए। बहन का घर बसाने के लिए उन्होंने आशा को भेज दिया। उसकी चार साल की बेटी भी है।
विज्ञापन
....
वर्जन
आरोपी गौरव सहित पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोपी की भी तलाश कर रहे हैं।
इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, प्रभारी थाना आर्य नगर