फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, three people including retired SI charged with murder

Rohtak News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, रिटायर्ड एसआई सहित तीन पर हत्या का आरोप

Sun, 31 May 2026 07:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 07:00 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, three people including retired SI charged with murder
04-मृतका ज्योति। फाइल फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में शुक्रवार शाम को विवाहिता ज्योति (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि ज्योति के ससुर रिटायर्ड एसआई राजबीर सिंह, पति कृष्ण व सास ने साजिश के तहत उसकी हत्या की है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है।
निंदाना गांव निवासी पवन ने बताया कि उसकी दो बेटियां और दो बेटे हैं। छोटी बेटी ज्योति की शादी 2018 में झज्जर जिले के गांव दूबलधन, हाल न्यू राजेंद्रा कॉलोनी निवासी कृष्ण के साथ हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं। कृष्ण के पिता राजबीर सिंह हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड एसआई हैं।
विज्ञापन

पवन का आरोप है कि उनकी बेटी ज्योति को शादी के बाद ही तंग किया जा रहा था। पहली बेटी होने पर ससुराल वाले उसे अस्पताल में छोड़कर आ गए थे। तीन माह ज्योति मायके रही। दूसरी बेटी होने पर 2021 में घर से निकाल दिया था। ज्योति ने बताया कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2024 में महिला थाने में भी ज्योति ने शिकायत दी थी। बाद में राजीनामा हो गया था। उनका दामाद एक बार चाकू फेंककर मार चुका था जो ज्योति के पैर में लगा था।
बाक्स
बेटी का ससुर देता था धमकी कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता
पवन का आरोप है कि शादी के बाद एक बार उनकी बड़ी बेटी रेखा ज्योति के घर गई तो दामाद कृष्ण कुल्हाड़ी लेकर आया और हमला करने का प्रयास किया। रेखा ने बीच-बचाव किया। एक बार सास ने ज्योति को लाठी लेकर दौड़ा लिया था। ज्योति ने पड़ोसियों के घर जाकर जान बचाई थी। पवन का आरोप है कि ज्योति का ससुर रोहतक पुलिस में ही एसआई था। एक साल पहले ही रिटायर हुआ है। वह कहता है कि कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
...
पड़ोसन ने ऑडियो मैसेज भेजकर कहा जल्दी आ जाओ
ज्योति की बहन रेखा ने बताया कि कल शाम को पड़ोस की महिला का ऑडियो मैसेज आया। कहा कि ज्योति को चोट लगी हैं। जल्द घर वालों को भेज दीजिए। उसके परिवार के लोग पहुंचे तो ज्योति का शव आंगन में पड़ा था। मुंह व सिर में चोट के निशान मिले। उसकी हत्या की गई है।
...
मायके वालों ने बनाया वीडियो, आंगन में बिखरा हुआ था खून
घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और आंगन का वीडियो बनाया। जगह-जगह खून के छींटे पड़े थे। साथ ही एक जगह ज्यादा खून बिखरा हुआ था। आरोप है कि हत्या को हादसा का रूप देने के लिए पूरी साजिश रची गई है।
...
ज्योति की मौत हत्या या हादसा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम
पुलिस को जांच में यह बात भी पता चली है कि ज्योति की मौत छत से गिरने से हुई है। अब सवाल उठता है कि वह बंदरों के डर से नीचे गिरी या योजना के तहत उसे धक्का देकर नीचे गिराया गया। पुलिस इसकी तह में जाने के लिए टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

...
वर्जन
पुलिस ने तीन सदस्यीय डॉक्टरों के पैनल से ज्योति के शव का पोस्टमार्टम कराया। ढाई घंटे में हुए पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अब एक्सपर्ट की सलाह लेगी। इसके लिए पत्र लिखा जाएगा ताकि यह पता लग सके कि ज्योति की हत्या हुई या हादसा हुआ। -एएसआई निकेश कुमार, जांच अधिकारी थाना शिवाजी कॉलोनी

04-मृतका ज्योति। फाइल फोटो

04-मृतका ज्योति। फाइल फोटो

04-मृतका ज्योति। फाइल फोटो

04-मृतका ज्योति। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed