फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Married woman commits suicide by hanging, husband and five others accused of forcing her to do so

Rohtak News: विवाहिता ने फंदा लगा की थी आत्महत्या, पति सहित पांच पर मजबूर करने का आरोप

Fri, 29 May 2026 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging, husband and five others accused of forcing her to do so
रोहतक। मदीना गांव में विवाहिता खुशबू (22) ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मृतका के भाई सोनीपत जिले के गांव आहुलाना निवासी संजू के बयान पर पति भारत सहित पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की एफआईआर दर्ज की गई है। एससी-एसटी एक्ट भी लगाया गया है।
विज्ञापन

संजू ने बताया कि करीब दो साल पहले उनकी बहन खुशबू की शादी मदीना गांव निवासी भारत से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से खुशबू को ससुराल वाले जाति को लेकर तंग करते थे। 20 मई को उनके जीजा भारत ने कॉल की थी कि खुशबू मर चुकी है।
विज्ञापन

वह मां और परिवार के लोगों के साथ मदीना पहुंचा। खुशबू का शव बेड पर पड़ा था। निजी अस्पताल में लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। संजू का आरोप है कि उनकी बहन को फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस ने आरोपी पति भारत, ससुर जोगेंद्र, सास बबली व भारत के चाचा व चाची के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व आत्महत्या के लिए मजबूर करने की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिखा-फंदा लगने से हुई थी मौत
पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन किया है। इसमें बताया गया है कि मृत्यु का कारण गले में लगाया गया फंदा है। हालांकि, विवाहिता को जहर या बेहोश करने का पदार्थ दिया गया है, यह आंतरिक अंगों और रक्त के नमूने की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पता लग सकेगा। मृतका के भाई संजू का कहना है कि वे रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं।

वर्जन
मृतका के भाई के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवाहिता के पति सहित पांच के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व आत्महत्या के लिए मजबूर करने की एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
- महेश कौशिक, बहुअकबरपुर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed