फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Married woman commits suicide by hanging herself in Rithal

Rohtak News: रिठाल में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Mon, 04 Mar 2024 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself in Rithal
रोहतक। रिठाल गांव में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज के लिए 25 वर्षीय नेहा को तंग कर रहा था। पुलिस ने आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनीपत जिले के गांव पहलादपुर किड़ौली निवासी संतोष ने दी शिकायत में बताया कि उसकी सबसे छोटी बेटी नेहा की शादी 2019 में रिठाल गांव निवासी हरिओम के साथ हुई थी। हरिओम, उसके पिता जयपाल और मां शीला आए दिन दहेज न लाने पर नेहा से मारपीट करते थे। नेहा ने फोन करके भी बताया था कि हरिओम पैसे न लाने पर तलाक की धमकी देता है। हरिओम नशा करके घर आता है औरउसके साथ पैसे को लेकर मारपीट करता है। इस बात को लेकर वह सप्ताह पहले रिठाल गांव में दामाद को समझाने भी आई थी, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। ससुराल पक्ष की ओर से शनिवार रात करीब सात बजे फोन कर बताया गया कि नेहा काफी गंभीर है, जल्दी रिठाल आ जाओ। वह गांव में परिजनों के साथ पहुंची तो नेहा का शव बेड पर रखा था। उसके गले पर रस्सी के निशान थे। मृतका की मां ने बताया कि आरोपी दामाद नेहा के साथ-साथ उसके बेटे व बेटी के साथ भी मारपीट करता था। मां की मौत के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
मुरारी लाल, प्रभारी थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed