{"_id":"69d7ec60c81db5ceaf09d98e","slug":"married-woman-and-her-son-missing-in-road-blockade-phone-number-switched-off-rohtak-news-c-17-roh1019-837254-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोडवेज के चक्का जाम में बेटे सहित विवाहिता लापता, फोन नंबर आ रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोडवेज के चक्का जाम में बेटे सहित विवाहिता लापता, फोन नंबर आ रहा बंद
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली स्थित मायके से ससुराल जा रही जींद के जुलाना खंड के एक गांव की 22 साल की विवाहिता बुधवार को पुलिस कार्रवाई के विरोध में लगाए जाम में बेटे सहित लापता हो गई। उसके पति ने सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी मायके दिल्ली गई हुई थी। आठ मार्च को सुबह 10 बजे आठ साल के बेटे संग ससुराल के लिए रवाना हुई। दोपहर एक बजकर 23 मिनट पर फोन पर पत्नी से बात हुई। बोली बस स्टैंड रोहतक के बाहर रोडवेज कर्मियों ने चक्का जाम कर रखा है। इसलिए उसे बस ने शीला बाईपास पर रेलवे फाटक के पास ही उतार दिया है।
उसके बाद पत्नी का मोबाइल फोन बंद हो गया। देर रात तक पत्नी बेटे सहित घर नहीं पहुंची तो चिंता हुई। उसे रिश्तेदारियों में तलाश किया लेकिन अब तक सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस विवाहिता की तलाश में जुटी हुई है। मोबाइल नंबर के आधार पर विवाहिता व उसके बच्चे तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। -इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, प्रभारी थाना सिविल लाइन