फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Market shines in Guru Pushya Nakshatra, business worth Rs 8 crores done

Rohtak News: गुरु पुष्य नक्षत्र में चमका बाजार, 8 करोड़ का हुआ कारोबार

Fri, 25 Oct 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 25 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Market shines in Guru Pushya Nakshatra, business worth Rs 8 crores done
-फोटो 63 : ज्वेलर्स की दुकान में वीरवार को लगी ग्राहकों की भीड़। संवाद
बहादुरगढ़। धनतेरस से पहले वीरवार को गुरु पुष्य नक्षत्र के शुभ मौके पर बाजार खूब चमका। अच्छा काम निकलने से शोरूम संचालक खुशी से झूम उठे। सुख-समृद्धि की कामना करते हुए लोगों ने खरीदारी की। सुबह से देर रात तक ज्वेलर्स, कपड़ों के शोरूम पर लोगों की भीड़ दिखी। किसी ने लहंगा तो किसी ने शेरवानी खरीदी। ऑटो मोबाइल क्षेत्र में भी खरीदारी और बुकिंग हुई। पहले दिन शहर में करीब 8 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

पुष्य नक्षत्र पर शुभ संयोग के कारण बाजार गुलजार दिखा। वीरवार को पुष्य नक्षत्र होने की वजह से बाजार में ज्यादा चहल-पहल रही। देर रात तक लोगों ने खरीदारी की, जिससे व्यापारियों पर धनवर्षा रही। ग्राहकों ने ऑफरों का लाभ उठाया। अब व्यापारियों को दिवाली तक धनवर्षा होने की उम्मीद है। इसके अलावा काफी संख्या में लोग धनतेरस के लिए भी बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

मेन बाजार के ज्वेलर्स जगदीश एलाबादी ने बताया कि त्योहारी सीजन चल रहा है। पुष्य नक्षत्र दिवाली और सहालग की खरीदारी के लिए शुभ नक्षत्र है। इस वजह से हल्की ज्वेलरी की खरीदारी खूब हुई। लोगों ने सोने के आभूषणों के अलावा डायमंड के भी आभूषण खरीदे। लोगों ने धनतेरस के लिए भी बुकिंग अभी से कर ली है। रेलवे रोड पर साड़ियों के विक्रेता पुरुषोत्तम ने बताया कि पुष्य नक्षत्र पर कांजीवरम, प्योर सिल्क, गुजरात की इकत, मध्य प्रदेश की चंदेरी आदि हैंडमेड साड़ियों की मांग रही। हमारे पास क्वीन कलेक्शन है, जो लोगों को पसंद भी आ रहा है। 1200 से लेकर 20 हजार तक की साड़ियां हैं। रेलवे रोड पर रेडीमेड गारमेंट व्यापारी बिरजू ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान वीरवार को पुष्य नक्षत्र रहा। इस दिन पैंट-शर्ट, कुर्ता-पायजामा, डिजाइनर सूट व शेरवानी की खरीदारी भी हुई। महिलाओं ने डिजाइनर, साड़ी सूट सलवार खरीदा। आने वाले दिनों में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-फोटो 63 : ज्वेलर्स की दुकान में वीरवार को लगी ग्राहकों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed