फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Market excited about Christmas, demand for cakes increased

Rohtak News: क्रिसमस को लेकर बाजार में उत्साह, केक की मांग बढ़ी

Thu, 19 Dec 2024 09:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
Market excited about Christmas, demand for cakes increased
रोहतक। प्रभु यीशु के जन्मदिन में आज से पांच दिन रह गए हैं। इसे लेकर बाजारों में दुकान सज चुकी हैं। क्रिसमस ट्री, स्टार, घंटी गिफ्ट के सैकड़ों आइटम बाजार में उपलब्ध है। वहीं, केक, पेस्ट्री, चॉकलेट की एडवांस बुकिंग होना शुरू हो गई है। बेकरियों में केक की नई वैरायटी लोगों को लुभा रही है। ड्राई केक, फ्रूट रम व प्लम केक समेत कई प्रकार की पुडिंग भी लोग पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा क्रिसमस ट्री व सांताक्लॉज के आकार वाले केक आकर्षण केंद्र में है।
विज्ञापन

क्रिसमस को लेकर केक के आर्डर देने शुरू
क्रिसमस को लेकर बेकरी और दुकानों पर इसाई समाज के लोगों ने केक के आर्डर देने शुरू कर दिया है। इनमें चॉकलेट केक, इटालियन क्रीम, स्टिकी टॉफी, पुडिंग डेट्स नट, लोफ और फ्रूट केक खासतौर पर तैयार किए जा रहे हैं। स्पेशल फ्रूट-रम और प्लम केक की मांग अधिक है। बाजार में 220 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक के केक उपलब्ध हैं। इनका लोग एडवांस ऑर्डर कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुभाष रोड स्थित दुकानदार दीपक ने बताया कि क्रिसमस के करीब आते ही केक, चॉकलेट, पुडिंग की मांग बढ़ गई है। अभी 30 से 40 किलो केक रोजाना बिक रहा है। क्रिसमस के आसपास इसकी से तीन गुना तक बढ़ जानी है। उपहार देने के लिए चॉकलेट की भी मांग रहती है। कारोबारियों की मानें तो हैंडमेड चॉकलेट सबसे ज्यादा मांग में हैं। चॉकलेट क्रीम की फिलिंग इसके स्वाद को बढ़ा देती है। इसकी कीमत बाजार में अलग-अलग है। चॉकलेट 30 रुपये से शुरू हो जाती है। किलो में 600 से 2 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed