फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Many officials of Maham gave resignation letters due to Radha Ahlawat not getting ticket

Rohtak News: राधा अहलावत को टिकट न मिलने से महम के कई पदाधिकारियों ने दिए त्याग पत्र

Fri, 06 Sep 2024 06:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Many officials of Maham gave resignation letters due to Radha Ahlawat not getting ticket
फोटो 01 प्रेस को संबोधित करते शमशेर खरकड़ा
महम। भाजपा की ओर से राधा अहलावत को टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ता व कई पदाधिकारी शमशेर खरकड़ा के कार्यालय पर एकत्रित हुए। इस दौरान तीनों मंडलाध्यक्षों (महम, लाखनमाजरा व बहुअकबरपुर) ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष को अपना त्याग पत्र भेज दिया। इनमें महम मंडल अध्यक्ष रोहतास पहलवान, बहू मंडल अध्यक्ष हरेंद्र मोखरा, लाखनमाजरा मंडल अध्यक्ष नवीन उप्पल शामिल रहे। इसके अलावा महम ब्लॉक समिति चेयरमैन ने भाजपा को अलविदा कह दिया। त्याग पत्र देने वालों में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा संयोजक फतेह सिंह पवार, भाजपा किसान मोर्चा महम मंडल अध्यक्ष विकास सिवाच, भाजपा महामंत्री मुकेश कुमार, व महामंत्री राकेश शामिल रहे। इन सभी ने तत्काल प्रभाव से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को त्याग पत्र भेज दिया है। पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी ने बाहरी व नए व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed