फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Many JJP workers joined Congress

Rohtak News: जजपा के कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Thu, 18 Apr 2024 05:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Many JJP workers joined Congress
रोहतक। कोसली में कांग्रेस के कुनबे में बड़ा विस्तार हुआ है। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को जजपा के अनेक कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई है। इसमें जजपा से वर्ष 2019 के कोसली विधानसभा प्रत्याशी रहे रामफल कोसलिया, जजपा के प्रदेश सचिव नरेश जून, कोसली से निर्दलीय प्रत्याशी रही विनोद कुमारी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से कोसली प्रत्याशी रहे रामअवतार पचेरवाल मुख्य रहे।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस का दामन थाने वाले जजपा कार्यकर्ताओं में सरपंच कुलदीप उर्फ़ हैप्पी (भालौठ), विनोद गोला पार्षद, विजय तंवर, पूरण सिंह (हलका प्रधान, एससी सेल जजपा, कोसली), फूल सिंह (हलका प्रधान, एससी सेल जजपा, कोसली), मुकेश देवी (उप-प्रधान, जिला कार्यकारिणी जजपा, रोहतक) समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। सांसद ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए पूरा मान-सम्मान दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा से अपने पुराने बयानों पर पक्ष स्पष्ट करने की बात कही। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में अशोक फौजी सिवाना बेरी, पवन शर्मा, अश्वनी, आलोक, मंजीत नंबरदार, सत्यवान, राजेश, सत्येंद्र, साहिल गुढ़ा, अमित उर्फ़ मोनू, आज़ाद, सुमित, अमित, पवन, डीएन पंत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed