फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mansi becomes nursing officer in army, atmosphere of happiness in Mundsa village

Rohtak News: मानसी बनी आर्मी में नर्सिंग अधिकारी, मुंदसा गांव में खुशी का माहौल

Sat, 30 Mar 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Mansi becomes nursing officer in army, atmosphere of happiness in Mundsa village
साल्हावास। क्षेत्र के गांव मुंदसा निवासी मानसी समोता ने आर्मी में नर्सिंग अधिकारी बनकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इस परिवार की तीन पीढ़ियां लगातार देश सेवा कर रही है। उनके दादा भरत सिंह आर्मी में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त रहे हैं। मानसी की कामयाबी पर मुंदसा गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

हालांकि सपना बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ आर्मी में अधिकारी बनाने का था। उनका काफी समय पहले स्वर्गवास हो गया था। मानसी समोता के ताऊ महेंद्र सीआईएसफ में इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके पिता सत्यकंवार समोता बीएसएफ में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं व मानसी की माता मनीषा सरकारी विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने नौकरी के साथ-साथ अपने बच्चों की पढ़ाई का ख्याल रखा। अब मानसी समोता अपनी तीसरी पीढ़ी में आर्मी में नर्सिंग अधिकारी बनीं हैं। उनके नर्सिंग अधिकारी बनने पर गांव में खुशी की लहर है। परिजनों ने बताया कि मानसी की कामयाबी में पूरे परिवार का सहयोग व मार्गदर्शन रहा है। सरपंच बिमला देवी ने मानसी को आर्मी में नर्सिंग अधिकारी बनने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां बेटे से कम नहीं हैं। बेटियां आज हर पद पर विराजमान हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मुंदसा समय-समय पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए गांव के लोगों को प्रेरित कर रही है। मानसी छुट्टी के दौरान गांव में आएगी तब उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन



मानसी समोता ने 10वीं और 12वीं कक्षा छुछकवास के एक निजी विद्यालय से पास की है। परिजनों ने बताया कि मानसी प्रथम कक्षा से 12वीं कक्षा तक हमेशा अव्वल दर्जे से पास होती रही है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वर्ष 2019 में आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज पुणे में नर्सिंग अधिकारी ज्वाइन किया। ट्रेनिंग के दौरान काफी उत्कृष्ट कार्य करने पर स्थाई कमीशन प्राप्त करते हुए मार्च 2024 में आर्मी में नर्सिंग अधिकारी के पद पर पास आउट हुई और अब मुंबई में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed