{"_id":"671a566bc247f4768b03fbe3","slug":"manju-needs-a-councillor-to-save-her-seat-got-seven-days-time-rohtak-news-c-17-roh1019-531853-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कुर्सी बचाने के लिए मंजू को चाहिए एक पार्षद, सात दिन का मिला समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कुर्सी बचाने के लिए मंजू को चाहिए एक पार्षद, सात दिन का मिला समय
विज्ञापन
रोहतक। जिला परिषद (जिप) की सियासत दिवाली तक गरम रहेगी। चेयरपर्सन मंजू हुड्डा को कुर्सी बचाने के लिए 10 में से एक पार्षद का साथ चाहिए। इसके लिए मंजू को सात दिन का समय मिला है। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए अब 30 अक्तूबर को बैठक होगी।
पंचायती राज अधिनियम के तहत अविश्वास प्रस्ताव पास करने के लिए एक तिहाई बहुमत चाहिए। जिला परिषद में 14 पार्षद हैं, जिसमें 10 पार्षद मंजू हुड्डा के खिलाफ शपथ पत्र दे चुके हैं अगर सभी 10 पार्षद मंजू के खिलाफ मतदान करते हैं तो कुर्सी चली जाएगी। बैठक 23 अक्तूबर बुधवार को होनी थी, लेकिन उपायुक्त की तबीयत खराब होने के कारण बैठक रद्द कर दी गई। दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। अब उक्युक्त की तरफ से अगले बैठक के लिए 30 अक्तूबर की तिथि तय की गई है।
...
सर्वसम्मति से बनी थी मंजू चेयरपर्सन, एक साल में बिगड़ा तालमेल, अभी तीन साल बचा कार्यकाल
जिला परिषद के चुनाव के बाद दिसंबर 2023 में मंजू हुड्डा सर्वसम्मति से जिला परिषद की चेयरमैन बनी। सदन की बैठक में मंजू हुड्डा को चेयरपर्सन बनाने के लिए अन्य सभी 13 पार्षदों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। बताया जा रहा है कि एक साल बाद चेयरपर्सन व पार्षदों के बीच खींचतान शुरूहो गए। ऊपरी तौर पर बताया गया कि चेयरपर्सन दूसरे पार्षदों के वार्ड में काम नहीं करवा रही है। अपने क्षेत्र में ज्यादा फोकस है। जुलाई माह में हुई बैठक में तल्खी ज्यादा बढ़ गई। वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा के नेतृत्व में 10 पार्षद कूदकर चेयरपर्सन के खिलाफ आ गए। मामला पुलिस से लेकर अब हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है। ऐसे में मंजू के लिए 10 पार्षदों में से किसी एक पार्षद को तोड़ना आसान नहीं रहेगा।
विज्ञापन
सतपाल हुड्डा को पाले में लाने की तैयारी, गुहांड का दिया जा रहा तर्क
जिला परिषद के पार्षद सतपाल हुड्डा पर पंचायत के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है। सतपाल किलोई गांव के रहने वाले हैं जबकि मंजू हुड्डा धामड़ गांव से है। चेयरपर्सन के सहयोग में आ रहे पंचायती तर्क दे रहे हैं कि सतपाल वोटिंग के दौरान सहयोग दे या गैर हाजिर हो जाए। हालांकि सतपाल हुड्डा साफ कर चुके हैं कि वे पार्षदों के साथ ही रहेंगे।
...
अविश्वास प्रस्ताव की मांग करने वाले पार्षद
अमित रांगी, वार्ड 1
पूजा, वार्ड 2
मांगेराम, वार्ड 3
अनिल हुड्डा, वार्ड 4, वाइस चेयरमैन
सतपाल हुड्डा, वार्ड 6
सीमा, वार्ड 7
धीरज मलिक, वार्ड 8
नीलम, वार्ड 9
सोनू, वार्ड 14
..........
ये पार्षद लेंगे बैठक में निर्णय
जयदेव डागर, वार्ड 10
सुमन, वार्ड 12
सतीश, वार्ड 13
नोट : चेयरपर्सन मंजू हुड्डा खुद वार्ड पांच से जिला पार्षद हैं।
कांग्रेस के चारों विधायकों को भी भेजा गया पत्र
जिला परिषद की 30 अक्तूबर को होनी वाली बैठक की सूचना डीसी की तरफ से जिले के चारों कांग्रेस विधायकों को भी दी है। इसमें गढ़ी सांपला-किलोई से विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा, महम से बलराम दांगी, कलानौर से शकुंतला खटक व रोहतक शहर से भारत भूषण बतरा भी शामिल हैं।