फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Manisha Khanpur finished first in the

Rohtak News: 400 मीटर दौड़ में मनीषा खानपुर रही अव्वल

Tue, 11 Aug 2026 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Manisha Khanpur finished first in the
10jjrp26- रिले दौड़ में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत : विभाग
साल्हावास। पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल लडायन में अंडर-11 वर्ष स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें मातनहेल खंड के राजकीय व अराजकीय स्कूलों के लड़के-लड़कियों ने भाग लिया। खंड मातनहेल शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन


लड़कों की 100 मीटर दौड़ में मयंक जाखड़ (एमडी स्कूल अकेहड़ी), 200 मीटर में नृपेश सिंह (बाल भारती झाड़ली), 400 मीटर में मयंक जाखड़, 4×100 मीटर रिले में आरईडी स्कूल, लंबी कूद में नृपेश सिंह, ऊंची कूद में शिवांश यादव (बाल भारती) और गोला फेंक में रोनिक (आरईडी) प्रथम रहे। कुश्ती में 26 किलो में नैतिक, 28 किलो में ऋतिक, 30 किलो में विनीत, 32 किलो में नक्श, 34 किलो में आरव तथा 34 प्लस किलो में पूर्व प्रथम रहे।
विज्ञापन


लड़कियों की 100 मीटर में पलक (पीएमश्री लडायन), 200 मीटर में निर्मती कुमारी (बाल भारती झाड़ली), 400 मीटर में मनीषा (उपकार खानपुर), 4×100 मीटर रिले में पीएमश्री लडायन, लंबी कूद में माही (एमडी अकेहड़ी), ऊंची कूद में निर्मती कुमारी और गोला फेंक में माही प्रथम रहीं। कुश्ती में अंतिम, कणिका और भारती ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान पाया। कबड्डी में खोरड़ा स्कूल और खो-खो में आरईडी स्कूल विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता खिलाड़ी 12 अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बिंटू कुमार, मनोज कुमार, धर्मवीर सिंह, रेखा, राम अवतार, संजय, बिजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, सुरेश कुमार, जयकवार और कृष्ण कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्य अरविंद कुमार ने बच्चों को आशीर्वाद देकर अनुशासन और प्रेमभाव से खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed