फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Manisha and Mansi won bronze medals in wrestling ranking series

कुश्ती रैंकिंग सिरीज में मनीषा व मानसी ने जीते कांस्य पदक

Sun, 17 Jul 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Manisha and Mansi won bronze medals in wrestling ranking series
मानसी 57 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक विजेता । विज्ञप्ति
रोहतक। ट्यूनीशिया में आयोजित जुहैर शेअर कुश्ती रैंकिंग सिरीज में जिले की दो बेटियों ने कांस्य पदक जीते। छोटूराम स्टेडियम में अभ्यास करने वाली खिलाड़ी मानसी व मनीषा ने रविवार को हुए मुकाबले जीत कर पदक हासिल किए। दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले भी कई बार पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

कोच मंदीप ने बताया कि ट्यूनिश मीट के तीसरे दिन छोटूराम स्टेडियम की खिलाड़ी मनीषा ने 65 किलोग्राम भारवर्ग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। पहले मैच में मनीषा ट्यूनीशिया की खिलाड़ी खादीजा से 8-6 से हार गई। दूसरे मैच में मनीषा ने यूएसए की खिलाड़ी एम्मा पेट्रिका को 2-1 से हरा दिया। प्रतियोगिता में तीन ही खिलाड़ी होने के कारण उन्हें कांस्य पदक मिला। कोच मंदीप ने बताया कि मनीषा ने जून में कजाकिस्तान में हुई वर्ल्ड रैंकिंग सिरीज में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं अप्रैल में मंगोलिया में हुई एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा वह नेशनल व स्टेट लेवल पर बहुत पदक जीत चुकी हैं। 57 किलोग्राम भारवर्ग की खिलाड़ी मानसी ने भी ट्यूनिश मीट में रविवार को कांस्य पदक जीता। मानसी ने पहले राउंड में यूएसए की खिलाड़ी अमांडा मार्टिनज को 10-0 से हराया। दूसरे राउंड में यूएसए की हेलन लुईस से 8-5 से हार गई। सेमीफाइनल में ब्राजील की खिलाड़ी ओलीवीरा से 11-1 से हार गई। कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में मानसी ने जर्मनी की खिलाड़ी सांड्रा को 3-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। कोच मंदीप ने बताया कि मानसी जूनियर एशिया में रजत पदक, कैडेट एशिया में रजत पदक, जूनियर वर्ल्ड रैंकिंग में कांस्य पदक जीत चुकी है। 2020 में सीनियर नेशनल में रजत पदक जीता। जून में कजाकिस्तान के अल्माटी में हुई वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed