फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Manish Grover and Baba Balaknath donated Rs 11 lakh each to Jat organization.

Rohtak News: मनीष ग्रोवर और बाबा बालकनाथ ने जाट संस्था को 11-11 लाख रुपये दान दिए

Wed, 14 Feb 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 14 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Manish Grover and Baba Balaknath donated Rs 11 lakh each to Jat organization.
रोहतक। चौधरी छोटूराम की 143वीं जयंती पर जाट कॉलेज में मंगलवार को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं राजस्थान के तिजारा से विधायक महंत बालकनाथ योगी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर व अतिविशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल रहे।
विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत प्रशासक के ओएसडी डॉ. नवनीत अहलावत, छोटूराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. सुभाष दहिया व पदाधिकारियों ने किया। छोटूराम जन्मोत्सव समारोह के कॉलेज स्तरीय समारोह में सभापति जयसिंह पंवार रहे। महंत बालकनाथ योगी ने कहा कि 111 वर्ष पूर्व स्थापित जाट संस्था ने लाखों लोगों के जीवन में शिक्षा का प्रकाश जलाकर देश के विकास में अह्म योगदान दिया है। उन्होंने वर्षों पहले संस्था में बाबा पूर्णनाथ के नाम पर स्थापित डिस्पेंशरी को पुन: संचालित करवाने की बात भी कही।
विज्ञापन

मनीष ग्रोवर ने कहा कि चौधरी छोटूराम ने समाज में प्रकाश लाने के लिए शिक्षा को बहुत बड़ा माध्यम माना। उन्होंने 11 लाख रुपए संस्था के विकास के लिए दान स्वरूप दिए। सतीश नांदल ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे संस्था के विकास के लिए और ज्यादा प्रयास करें। उन्होंने संस्था को 11 लाख रुपए दान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजियम सदस्य राजेंद्र सिंह ने पांच लाख ग्यारह हजार एक सौ एक रुपए का चैक दिया। ईश्वर सिंह और अनूप बधवार ने 51-51 हजार रुपए दान दिए। इस अवसर पर डॉ. सुभाष दहिया, सुमनलता श्योराण, डॉ. मुनीष नांदल, डॉ. जोगेंद्र मोर, डॉ. सुखबीर किन्हा, डॉ. शबनम राठी, डॉ. रश्मि लोहचब, वीके तोमर, प्राचार्य डॉ. सुनीता आर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed