फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Manikanika got 100 marks in mathematics, wants to become an engineer

Rohtak News: मनिकणिका ने गणित में 100 अंक पाए, बनना है इंजीनियर

Sun, 18 May 2025 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Manikanika got 100 marks in mathematics, wants to become an engineer
17सीटीके28...माडल टाउन ​स्थित शहीद कैप्टन दीपक शर्मा पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद
रोहतक। मां प्राचार्य, पिता गेस्ट टीचर फिर भी सरकारी स्कूल में पढ़कर सेक्टर-3 के दो-तीन पार्ट निवासी मनिकणिका ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह स्कूल में अव्वल रही।
विज्ञापन

गणित विषय में शत-प्रतिशत अंक हासिल करने वाली मनिकणिका इंजीनियर बनना चाहती है।
झज्जर जिले के खेड़ी जट्ट गांव निवासी मनिकणिका ने बताया कि उसका परिवार लंबे समय से रोहतक में रह रहा है। मां राजबाला गुलिया अजायब के सरकारी स्कूल में प्राचार्य हैं, पिता लेनिन सिंह उसी स्कूल में गेस्ट टीचर हैं। बड़ा भाई मनु मनन एमबीबीएस कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षक दंपती होने के बावजूद बेटी मनिकणिका को माॅडल टाउन स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में पढ़ाया है। शनिवार दोपहर 4 बजे स्कूल शिक्षिका ने कॉल करके बताया कि वह स्कूल में टॉप रही है। उसने परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया से दूरी, मां के फोन से करती है कॉल : मनिकणिका ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए। उसके पास कोई फोन नहीं है, कॉल करने के लिए मां के फोन का प्रयोग करती हूं। गणित उसका पसंदीदा विषय है, जिसमें 100 में 100 अंक आए हैं।
परीक्षा से पहले उसने पिछले साल के पेपर हल किए। शाम को पढ़ाई करने के बाद सुबह दोहराई जरूर करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed