फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   man who organized modi stage was former pull riksha

कभी रोहतक में चलाते थे रिक्शा, अब लंदन में संभाला मोदी का मंच

Wed, 25 Nov 2015 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 25 Nov 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
man who organized modi stage was former pull riksha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 नवंबर को लंदन के वेम्बले स्टेडियम में
विज्ञापन
भारतीय मूल के 60 हजार नागरिकों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में मोदी के मंच का संचालन करने वाले रवि शर्मा रोहतक की जनता कॉलोनी के रहने वाले हैं। वे लंदन में रेडियो की दुनिया के चर्चित शख्स हैं।

शर्मा चार दशक पहले रोहतक में रिक्शा चलाकर अपनी पढ़ाई का खर्च निकालते थे। उन्होंने कड़ी मेहनत और जानदार हुनर के सहारे लंदन में बसे भारतीयों के दिल में अपनी अलग पहचान बना ली है।

मूलरूप से बखेता गांव के रहने वाले रवि शर्मा का बचपन शहर की जनता कॉलोनी में बीता। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। उनके पिता शिक्षक थे। फिर भी परिवार का खर्च पूरा नहीं हो पाता था। इसलिए उन्होंने ट्यूशन की फीस भरने के लिए रिक्शा चलाने की ठानी।

इसी दौरान उनकी नौकरी रेडियो में लग गई। संगीत और कविता की रुचि उन्हें थिएटर तक ले आई। चुनावी सभा और धार्मिक संगठनों से नाटकों के मंचन करने के लिए ऑफर आने शुरू हो गए। 1982 में लंदन स्थित एक मंडली से उन्हें बुलावा मिला। वहां पर कार्यक्रम के बाद वापस लौट आए और दो साल बाद फिर से लंदन का रुख किया।

शर्मा के भतीजे कार्तिक शर्मा का कहना है कि 1984 में लंदन जाने के बाद उन्होंने सफलता की बुलंदियों को छूना शुरू कर दिया। शर्मा ने बीबीसी के लिए स्वतंत्र रूप में काम करना शुरू कर दिया। कुछ साल बाद एक दूसरे चैनल के साथ जुड़ गए। अब 60 साल की उम्र में वे लंदन के लाइका रेडियो में बतौर स्टार जॉकी काम कर रहे हैं।

 इस रेडियो पर वे वहां बसे भारतीयों को हिंदी संगीत और देसी परंपराओं से जोड़े हुए हैं। रवि शर्मा विदेश में अपनी माटी की महक फैला रहे हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता है तो वे शादी-विवाह में पंडित का काम और कवि सम्मेलन में भी शिरकत करते हैं।

हरियाणवी क्रिकेट कमेंट्री भी है प्रसिद्ध
रवि शर्मा ने दशकों पूर्व हरियाणवी अंदाज में क्रिकेट कमेंट्री की थी। इसमें उन्होंने रोहतक के पास स्थित अस्थल बोहर गांव के मैदान में खरावड़ और मकड़ौली के बीच हुए मैच को हरियाणवी अंदाज में बया किया था। हरियाणवी अंदाज में उनकी कमेंट्री को लोगों ने खूब सराहा और यू-ट्यूब पर हजारों भारतीयों ने इसे देखा।

पंद्रह साल पहले डेढ़ लाख में हुई थी शर्ट की नीलामी
लंदन में रवि शर्मा की आवाज के प्रशंसकों की लंबी फेहरिस्त है। 15 साल पहले रवि शर्मा लंदन के प्रसिद्ध सनराइज रेडियो के सुपर स्टार थे। उस समय वे इतने लोकप्रिय थे कि उनकी एक शर्ट डेढ़ लाख रुपये में नीलाम हुई थी।

रवि शर्मा की खबर के लिए फरीदाबाद के लिए महत्वपूर्ण
30 साल बाद भी दिल में देश और हरियाणा जिंदा है। आज भी अपनी माटी से जुड़ा हूं। पीएम मोदी के मंच के लिए अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी और गुजराती जानने वाले शख्स की जरूरत थी। टीवी और रेडियो पर लोकप्रियता और दिल में हिंदुस्तान बसने के कारण मुझे यह मौका मिला।
लंदन से रवि शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed