{"_id":"6261134307da781bea5416db","slug":"man-shot-in-village-kiloi-of-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में वारदात: किलोई गांव में शादी समारोह से बुलाकर युवक को मारी गोली, घायल पीजीआई में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में वारदात: किलोई गांव में शादी समारोह से बुलाकर युवक को मारी गोली, घायल पीजीआई में दाखिल
Thu, 21 Apr 2022 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:48 PM IST
सार
एसएचओ ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि अजय को गोली मारने के मामले में उसके ही एक परिचित का नाम सामने आ रहा है। युवक गांव का ही भांजा है।
विज्ञापन
रोहतक में वारदात के बाद जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के किलोई गांव में शादी समारोह से बाहर बुलाकर एक युवक ने दूसरे युवक को सीने में गोली मार दी। गंभीर हालत में गांव के युवक 19 वर्षीय अजय को पीजीआई में दाखिल करवाया गया। पुलिस का कहना है कि युवक अभी अनफिट है, जबकि परिजन बयान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में युवक के फिट होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद इलयास ने बताया कि गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि किलोई गांव में गोली चली है। एक युवक को शादी समारोह से थोड़ी दूरी पर बुलाया गया। दोनों युवकों के बीच कुछ बातचीत हुई। इसके बाद अजय को सीने में गोली मार दी गई। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन
पुलिस को परिचित पर ही शक, आरोपी गांव का भांजा
एसएचओ ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि अजय को गोली मारने के मामले में उसके ही एक परिचित का नाम सामने आ रहा है। युवक गांव का ही भांजा है। अब घायल के बयान दर्ज होने व आरोपी के हिरासत में आने पर ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन