फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Man shot in chest for protesting against stone pelting

Rohtak News: पथराव का विरोध करने पर व्यक्ति के सीने में मारी गोली

Fri, 02 May 2025 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 02 May 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Man shot in chest for protesting against stone pelting
01सांपला01...अस्पताल में भर्ती सतबीर। संवाद
सांपला। अटायल गांव में घर पर पथराव का विरोध करने पर बुधवार आधी रात स्कूटी सवार चार लोगों ने व्यक्ति के सीने में गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित के चाचा ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना के पीछे गाली-गलौज होने का विवाद बताया गया है।
सांपला पुलिस को हंसराज ने बताया कि उनका भतीजा रणवीर पाकस्मा मार्ग पर नया घर बना रहा है। 30 अप्रैल की रात को वह गांव में ही शादी में गए थे। उनके साथ हंसराज, सतबीर और राजू भी थे। रणवीर के निर्माणाधीन मकान पर पथराव की सूचना मजदूरों ने फोन पर दी।
विज्ञापन

वह रणवीर, सतबीर और राजू के साथ बाइकों पर घर के पास पहुंचे तो आरोपी उनको देखकर भागने लगे। रात में अंधेरा होने के बावजूद आरोपियों का पीछा करते हुए राजकीय कन्या स्कूल के पास पहुंचे। यहां पथराव के आरोपियों को रोक लिया। गांव के मोहित उर्फ सरपंच ने पिस्तौल निकाली और सतबीर के सीने में गोली मार दी। घायल सतबीर को उन्होंने आनन-फानन रोहतक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हंसराज ने बताया कि मोहित का रणवीर के बेटे से कुछ मनमुटाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बुधवार शाम को रणवीर के पास आकर धमकी देकर गया था कि उसके बेटे को वह गोली मार देगा। उधर, सुबह घटना का निरीक्षण करने एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया मौके पर पहुंचीं। सांपला के थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मोहित समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed