फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Man Found hanged in Rohtak PGI Ward roof

Rohtak News: पीजीआई में छत पर फंदे से लटका मिला मरीज का शव, जींद के मनोहरपुर गांव का रहने वाला था संदीप

Wed, 25 May 2022 02:48 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 25 May 2022 02:48 AM IST
सार

संदीप जींद के मनोहरपुर गांव का रहने वाला था। 21 मई को पेट का ऑपरेशन हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Man Found hanged in Rohtak PGI Ward roof
रोहतक पीजीआई में मिला युवक का शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा के रोहतक पीजीआई के वार्ड नंबर 10 की छत पर मंगलवार सुबह जींद के मनोहरपुर निवासी संदीप (31) का शव फंदे से लटका मिला। उसने आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम घरवालों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव उनके हवाले कर दिया। 

विज्ञापन

 

पीजीआई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने बताया कि जींद के गांव मनोहरपुर निवासी संदीप को पेट की बीमारी के चलते पीजीआई में दाखिल करवाया गया था। 21 मई को उसका ऑपरेशन हुआ। इसके बाद उसे वार्ड नंबर 5 में भर्ती किया गया था। सुबह करीब पांच बजे वह घूमने की कहकर गया था।

विज्ञापन

 

छह बजे के बाद वार्ड नंबर 10 की छत पर सीढ़ी के दरवाजे के पास लकड़ी के सहारे उसका शव लटका मिला। इस दौरान उसके गले में सफेद परने से फंदा लगा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों के बयान दर्ज कर शव उनके हवाले कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं की है। उनका भी कहना है कि संदीप ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं है। ऐसे में आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed