{"_id":"64855e22227a727fb4052b43","slug":"man-commit-suicide-in-rohtak-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: भतीजे की शादी के दिन चाचा ने की आत्महत्या, सड़क किनारे नीम के पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: भतीजे की शादी के दिन चाचा ने की आत्महत्या, सड़क किनारे नीम के पेड़ से लटका मिला शव
Sun, 11 Jun 2023 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:11 AM IST
सार
परिजनों ने बताया कि रामनिवास के भतीजे की रविवार को शादी है, जिसकी तैयारियां शनिवार रात को चल रही थी। अचानक पता चला कि रामनिवास ने फांसी लगा ली है। इसके चलते परिवार में खुशियों की जगह मातम पसर गया।
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवक की शादी के दिन उसके चाचा ने आत्महत्या कर ली। महम की फरमाणा चुंगी के नजदीक सड़क किनारे नीम के पेड़ से शव लटका मिला। महम पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।एएसआई रोहताश ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि फरमाणा चुंगी के नजदीक वार्ड नंबर 3 निवासी 50 वर्षीय रामनिवास का शव सड़क किनारे नीम के पेड़ से लटका हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा। साथ में एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मृतक के भाई कृष्ण ने बताया कि उसका भाई रामनिवास अविवाहित था और नशा भी करता था। कई दिन से वह मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
आज जानी है भतीजे की बरात
परिजनों ने बताया कि रामनिवास के भतीजे की रविवार को शादी है, जिसकी तैयारियां शनिवार रात को चल रही थी। अचानक पता चला कि रामनिवास ने फांसी लगा ली है। इसके चलते परिवार में खुशियों की जगह मातम पसर गया। अब परिजन पहले शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करेंगे। इसके बाद शादी को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन