{"_id":"62f8aa318c97ca01c0477971","slug":"man-climbed-bsnl-tower-for-fifth-time-in-village-jasia-of-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: गांव जसिया में पांचवीं बार बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ा युवक, 12 घंटे तक पुलिस को छकाया, फिर उतरकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: गांव जसिया में पांचवीं बार बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ा युवक, 12 घंटे तक पुलिस को छकाया, फिर उतरकर हुआ फरार
Sun, 14 Aug 2022 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 14 Aug 2022 01:24 PM IST
सार
गांव जसिया में युवक के बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। रात के अंधेरे में पुलिस ने टॉवर पर चढ़ने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
रोहतक में गोहाना रोड स्थित जसिया गांव में एक युवक पांचवीं बार बीएसएनएल के टॉवर पर चढ़ गया। 12 घंटे तक पुलिस को छकाकर आरोपी रविवार को उतरकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे सूचना मिली कि जसिया गांव के बीच में मोबाइल टॉवर लगा हुआ है। गांव का युवक कालू टॉवर पर चढ़ गया है और उतर नहीं रहा है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। रात के अंधेरे में पुलिस ने टॉवर पर चढ़ने का प्रयास नहीं किया। सुबह करीब 11 बजे जब टॉवर के आसपास कोई नहीं था तो कालू वहां से उतरकर फरार हो गया। घिलौड़ चौकी प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि पहले भी कालू चार बार टॉवर पर चढ़ चुका है।
विज्ञापन