फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Making Rohtak a modern city is the first priority: Commissioner

रोहतक को मॉडर्न शहर बनाना पहली प्राथमिकता : आयुक्त

Thu, 28 May 2026 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 May 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
Making Rohtak a modern city is the first priority: Commissioner
18-नगर निगम के क्षेत्रीय कराधान अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करते आयुक्त नरेंद्र कुमार, साथ में
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। रोहतक को मॉडर्न शहर बनाना पहली प्राथमिकता है। शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। कचरा उठान समय पर व तरीके से किया जाएगा। लोगों को साफ-सुथरा रहने लायक माहौल देने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। यह कहना है नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार का।
वह बुधवार को निगम आयुक्त का कार्यभार संभालने के बाद पहले दिन ही निगम के अलग-अलग कार्यालयों एवं नागरिक सुविधा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहले दिन निगम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण में केंद्र पर उपलब्ध विभिन्न नागरिक सेवाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन की गति, शिकायत निवारण प्रणाली एवं आमजन को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिक सुविधा केंद्र पर आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान निश्चित समयावधि एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार व डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर जितेंद्र कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।

-----

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टोकन सिस्टम के माध्यम से कार्य किया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो व व्यवस्थित ढंग से कार्य हो सके।

----------

क्षेत्रीय कराधान अधिकारी को निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को गौर से सुना। इस दौरान एक वृद्ध महिला की समस्या की सुनवाई करते हुए क्षेत्रीय कराधान अधिकारी को कार्य करवाने के निर्देश दिए गए कि तुरंत इनका कार्य करवाए व यदि कोई दस्तावेज लंबित है तो स्वयं किसी कर्मचारी को भेजकर मंगवाया जाए।

-------------

समाधान सुनिश्चित किया जाए

मौके पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नागरिक सुविधा केंद्र में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सुने और प्राप्त सभी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।


--------

आमजन और निगम के बीच कड़ी

उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधा केंद्र आमजन और निगम के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है इसलिए यहां कार्यरत प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा, ताकि नागरिकों को सुगम एवं संतोषजनक सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed