फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Making a short film on snatching, had to go around the police station

Rohtak: झपटमारी पर बना रहे थे लघु फिल्म, काटने पड़ गए थाने के चक्कर

Sun, 22 Jan 2023 06:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2023 06:30 AM IST
सार

शूटिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर दुकानदार ने वायरल कर दिया। पुलिस हरकत में आई और थाने में बुलाकर युवकों से पूछताछ की। युवक बोला कि लोगों को सामाजिक तौर पर जागरूक करने के लिए लघु फिल्म बनाते हैं।

विज्ञापन
Making a short film on snatching, had to go around the police station
वायरल वीडियो में झपटमारी करके भाग रहे युवक को दबोचते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में पुलिस शनिवार को उस समय सकते में आ गई, जब डी पार्क पर झपटमारी की वीडियो वायरल हो गया। झपटमार को भी लोगों ने दबोच लिया, लेकिन पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। जब मामले की गहराई में गए तो पता चला कि एक सामाजिक संस्था लोगों को जागरूक करने के लिए लघु फिल्म की शूटिंग कर रही थी। लेकिन किसी ने पहले ही शूटिंग का वीडियो वायरल कर दिया।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआई हरपाल ने बताया कि शनिवार दोपहर एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में डी पार्क पर दुकान के सामने दो युवती खड़ी हैं। बाइक पर दो युवक आते हैं। एक युवक झपटा मारकर युवती के गले से चेन तोड़ने का प्रयास करता है। जबकि दूसरा बाइक स्टार्ट रखता है। जैसे ही युवक झपटा मारकर बाइक पर बैठकर भागता है, मौके पर मौजूद लोग उसे भागकर दबोच लेते हैं। उसे पकड़कर युवती के पास लाया जाता है।

विज्ञापन

 

नजदीक पुलिस चौकी, फिर भी भनक न लगने से परेशान हुई पुलिस
वायरल वीडियो की जांच मॉडल टाउन चौकी प्रभारी कपिल को सौंपी गई। कपिल ने दुकानदारों से बात की। पता चला कि एक सामाजिक संस्था ने शुक्रवार को यह शूटिंग की थी। संस्था से जुड़े युवक जनता कॉलोनी निवासी प्रमोद व घरौंठी निवासी पंकज राठी को थाने में बुलाया गया। तब जाकर पूरे मामले से पर्दा उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

‘झपटमार को हुआ पछतावा, जब उसे पता चला दोस्त की बहन की ही चेन तोड़ ली’
पंकज राठी ने बताया कि उसकी संस्था सामाजिक जागरूकता के लिए लघु फिल्म बनाती है। वे महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी समस्या झपटमारी पर लघु फिल्म बना रहे थे। शूटिंग का विषय है कि एक झपटमार को जब पता लगाता है कि जिस युवती की उसने चेन तोड़ी है, वह उसके दोस्त की बहन है। उसे बहुत पछतावा होता है। यह संदेश उन झपटमारों को देना चाहते हैं कि हर पीड़ित महिला किसी न किसी की बहन है। फिल्म पूरी होने से पहले ही एक युवक ने शूटिंग का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed