{"_id":"663bb58d815278433e070c00","slug":"make-concrete-arrangements-for-fair-elections-observer-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-110164-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष चुनाव के लिए पुख्ता इंतजाम करें : पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष चुनाव के लिए पुख्ता इंतजाम करें : पर्यवेक्षक
Wed, 08 May 2024 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 08 May 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। रोहतक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. एन प्रभाकर रेड्डी (आईएएस) ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। नाकों पर निगरानी टीम वाहनों की संघन तलाशी लें।
सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. एन प्रभाकर रेड्डी बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर पुलिस पर्यवेक्षक घनश्याम बंसल भी उपस्थित थे। जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी शक्ति सिंह ने चुनावी तैयारियों की जानकारी दी। पर्यवेक्षक ने कहा कि शराब की आवाजाही पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। गत वर्ष की तुलना में शराब की बिक्री की भी निरंतर समीक्षा की जाए। पुलिस अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल के साथ कार्य किया जाए।
जिले में 36 उडनदस्ते और 24 एसएसटी कार्यरत
इस बीच उपायुक्त एवं जिला रिटर्निंग अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र में झज्जर जिला की चार विधानसभा बहादुरगढ़ बादली, झज्जर और बेरी-67 विधानसभा क्षेत्र शामिल है। जहां लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। चारों विधानसभाओं में कुल 36 फ्लाइंग स्कवेड, 24 स्टेटिक सर्विलेंस टीमें (एसएसटी) निरंतर निगरानी कर रही है। पोलिंग पार्टियों को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार चुनाव प्रक्रिया तथा ईवीएम की कार्य प्रणाली की डेमो सहित ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
एडीसी सलोनी शर्मा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी झज्जर विधानसभा क्षेत्र रविंद्र यादव, सहायक रिटर्निंग अधिकारी बादली सतीश यादव, सहायक रिटर्निंग अधिकारी बहादुरगढ़ परमजीत चहल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी बेरी रविंद्र मलिक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीतल रानी, सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, शमशेर सिंह, धर्मवीर सिंह, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल आदि उपस्थित थे।