Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Make campaigns against child marriage and the dowry system

Rohtak News: बाल विवाह, दहेज प्रथा अभियान प्रभावी बनाएं

Sat, 21 Nov 2026 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Make campaigns against child marriage and the dowry system
रोहतक। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बाल विवाह और दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा। उपायुक्त ने बताया कि 28 अक्तूबर से 21 दिसंबर तक ''''बाल विवाह मुक्त भारत अभियान'''' चलेगा। इसमें शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों और विवाह संबंधी सेवाएं देने वालों को जोड़कर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें गांवों को बाल विवाह मुक्त बनाने के प्रस्ताव पारित होंगे। 30 नवंबर से ग्राम पंचायतों और नगर निगम के वार्डों में सामुदायिक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त ने उपमंडल अधिकारियों को दहेज निषेध अधिकारी के रूप में दहेज मामलों में गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed